सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Akhilesh yadav attacks BJP India economic policy shaped according to US country market mortgaged

भाजपा पर अखिलेश का हमला: अमेरिका के हिसाब से बन रही भारत की आर्थिक नीति, देश का बाजार गिरवी रखवा दिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: विकास कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत की विदेश नीति पर तंज करते हुए अखिलेश ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो कहते हैं वह भारत स्वीकार कर लेता है। विश्व में भारत का बाजार बहुत बड़ा है। मगर देश की आर्थिक नीतियां अमेरिका के हिसाब से बन रही है। भाजपा सरकार ने देश का बाजार गिरवी रख दिया है। 

Akhilesh yadav attacks BJP India economic policy shaped according to US country market mortgaged
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को उर्मिला गार्डन का उद्घाटन करने के लिए कासगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव की समाजवादी पार्टी में वापसी कराई। 



2027 में यूपी हारे तो नहीं होंगे दोबारा चुनाव
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी का विधानसभा चुनाव हार गए तो देश में दोबारा चुनाव नहीं देख पाओगे। हाल ही में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव इसका उदाहरण है। जिसमें जनता के वोटो को लूट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल में सरकार कर रही मिलावट
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट सिटी तो नहीं बनवा पाई, लेकिन स्मार्ट विद्युत मीटर लगाकर लोगों को लूटने का काम जरुर कर रही है। देश में महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार चले गए हैं। उसमें भी 20 परसेंट की मिलावट की जा रही है। 20 परसेंट की मिलावट न की जाए तो पेट्रोल के दाम और भी ज्यादा हो जाएंगे। पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट से आम लोगों के वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं। 

विज्ञापन

जो ट्रंप कहता है वो भारत मान लेता है
उन्होंने भारत की विदेश नीति पर तंज करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो कहते हैं वह भारत स्वीकार कर लेता है। विश्व में भारत का बाजार बहुत बड़ा है। मगर देश की आर्थिक नीतियां अमेरिका के हिसाब से बन रही है। भाजपा सरकार ने देश का बाजार गिरवी रख दिया है। भाजपा के लोग मुंह से स्वदेशी हैं, लेकिन मन से विदेशी हैं। 

स्कूल बंद हो रहे हैं और शराब की दुकान खुल रही हैं
भाजपा सरकार में सरकारी प्राइमरी स्कूल बंद किया जा रहे हैं, लेकिन शराब की दुकान धड़ले से खुल रही है। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कौन से साधु संत हैं जो शराब की दुकान खोल रहे हैं। योगी जी ना तो खेल जानते हैं और ना ही खेलना। वह बस बुलडोजर चलाना जानते हैं। बुलडोजर भी सिर्फ पीडीए के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed