{"_id":"6a2af3fdb9cb31a207029c5e","slug":"power-crisis-deepens-after-storm-and-rain-200-villages-affected-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-149058-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आंधी-बारिश के बाद बिजली संकट गहराया, 200 गांव प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आंधी-बारिश के बाद बिजली संकट गहराया, 200 गांव प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिढ़पुरा। क्षेत्र में बुधवार रात आंधी और बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। देहात क्षेत्र के करीब 200 गांवों में रात लगभग एक बजे से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनों में ब्रेकडाउन आ गया, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात अंधेरा पसरा रहा और जनजीवन प्रभावित हुआ। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पेयजल, घरेलू कार्यों और अन्य दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है। उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत उपकेंद्र पर संपर्क करने पर लाइन फॉल्ट की बात कही जा रही है।
विभागीय टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं और जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा, जबकि मोहल्ला कायस्थान में पुराने थाने के पास रखा 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में रात लगभग 11 बजे के समय आग लग गई। इससे कस्बे की आपूर्ति बाधित हो गई। विभाग अभी तक नया टांसफार्मर नहीं रख सका है।
विज्ञापन
14 घंटे बाद लौटी बिजली, खंभे टूटने
से प्रभावित रही बिजली व्यवस्था
गंजडुंडवारा। नगर में बुधवार रात आई आंधी और बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रात करीब 12 बजे बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए और केबल क्षतिग्रस्त हो गईं।
बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय कर्मचारियों ने स्थिति को सामान्य करने के लिए देर रात से ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे विद्युत सप्लाई बहाल की जा सकी, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
वर्जन
विद्युत उपकेंद्र सिढ़पुरा और सिकहरा से जुड़े दर्जनों गांवों में आंधी-बारिश के कारण लाइनों में फॉल्ट हो गया है। इससे आपूर्ति बाधित है। इसे ठीक किया जा रहा है। गंजडुंडवारा में आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।- सुशील कुमार, एसडीओ