सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson has announced his retirement from international cricket effective immediately know career

Kane Williamson: इंग्लैंड दौरे के बीच विलियमसन ने किया संन्यास का एलान, न्यूजीलैंड के लिए बनाए हैं सर्वाधिक रन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Jun 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। विलियमसन इंग्लैंड दौरे पर गई न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा हैं और दूसरे टेस्ट से पहले ही विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समाप्त करने का फैसला किया।

Kane Williamson has announced his retirement from international cricket effective immediately know career
केन विलियमसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड दौरे के बीच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने बड़ा एलान किया। विलियमसन ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही विलियमसन के 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में एक युग का अंत हो गया। विलियमसन ने 2025 में ही टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया था। 35 साल के विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में 378 मैचों में 19346 रन बनाए हैं जिसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं।

2010 में किया था डेब्यू
2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले केन विलियमसन ने बहुत जल्द ही दुनिया को अपनी तकनीक, धैर्य और क्लास का मुरीद बना दिया था। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता कम, लेकिन प्रभाव और निरंतरता ज्यादा दिखाई दी। विलियमसन उस दौर में न्यूजीलैंड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में सफल हुए जब कीवी टीम की गिनती दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को दिलाया डब्ल्यूटीसी खिताब
केन विलियमसन लंबे समय तक न्यूजीलैंड के कप्तान रहे और उनके नेतृत्व में ही न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब जीता था। यह जीत न्यूजीलैंड और विलियमसन के लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत विशेष थी क्योंकि 2019 में टीम वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से चूक गई थी। विलियमसन का मैदान पर व्यवहार भी फैंस का दिल जीतता रहा। यही वजह है कि विरोधी खिलाड़ी भी हमेशा उनका सम्मान करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन

विलियमसन की आई प्रतिक्रिया
विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी बयान में कहा, 'मैने इस पर काफी सोचा और पिछले कुछ दिन से लग रहा था कि यह सही समय है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए मेरे भीतर हमेशा मजबूत इच्छाशक्ति और ललक रही है और मुझे इस बात में गर्व है कि न्यूजीलैंड के लिए हर मैच में मैने अपना सब कुछ दिया है। इससे कम पर खेलते रहना सही नहीं होगा और मैं खुशकिस्मत हूं कि अपने हिसाब से मैने यह फैसला लिया है।' न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, हमारे महानतम खिलाड़ियों में से एक विदा हो रहा है। केन विलियमसन ने त्वरित प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है।

कप्तान के तौर पर रहे सफल
फॉर्मेट के हिसाब ने विलिमयसन टेस्ट में पहले, टी20 में दूसरे और वनडे में न्यूजीलैंड के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। विलियमसन न्यूजीलैंड के सफलतम कप्तान भी रहे हैं। दाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 40 टेस्ट, 91 वनडे और 75 टी20 में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में कीवी टीम ने 2019 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था। विलियमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कीवी टीम उनकी कप्तानी में 2021 टी20 विश्व कप का फाइनल भी खेली थी। 

कोहली ने दी प्रतिक्रिया
केन विलियमसन के संन्यास पर विराट कोहली ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed