सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Complainant fainted at Aligarh DM office

प्रशासनिक असंवेदनशीलता: डीएम कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित हुआ बेहोश, नहीं निकला कोई अधिकारी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 12 Jun 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवार का कहना है कि जिला मुख्यालय पर एक फरियादी न्याय की आस में बेहोश पड़ा रहा, लेकिन कोई अधिकारी उसे देखने तक नहीं निकले। इस घटना के कोई प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Complainant fainted at Aligarh DM office
बेहोश होकर गिरा फरियादी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ जिला मुख्यालय पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा एक पीड़ित व्यक्ति अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। पीड़ित थाना गोरई क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, जो ग्राम प्रधान के उत्पीड़न से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाने जिला मुख्यालय आया था। 



थाने और एसडीएम स्तर पर नहीं हुई कोई सुनवाई
मिली जानकारी के अनुसार, थाना गोरई क्षेत्र का निवासी दिनेश कुमार ग्राम प्रधान की प्रताड़ना से बुरी तरह परेशान था। पीड़ित के भाई विपिन कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान लगातार उनके परिवार को परेशान कर रहा है। इस मामले की शिकायत लेकर वे पहले स्थानीय थाने भी गए, लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार एसडीएम इगलास के पास भी न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचा, लेकिन आरोप है कि एसडीएम ने भी उन्हें वहां से भगा दिया। स्थानीय स्तर पर हर जगह से निराश होने के बाद पीड़ित थक-हारकर जिलाधिकारी से गुहार लगाने जिला मुख्यालय पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव के चलते जिला मुख्यालय पर गिरकर हुआ बेहोश
सिस्टम की बेरुखी और मानसिक तनाव के कारण पीड़ित दिनेश कुमार जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ही अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। फरियादी के बेहोश होते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और बेहोश व्यक्ति का प्राथमिक चेकअप किया। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


अधिकारियों की संवेदनशीलता पर खड़े हुए सवाल
यह पूरी घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला मुख्यालय परिसर की है। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवार का कहना है कि जिला मुख्यालय पर एक फरियादी न्याय की आस में बेहोश पड़ा रहा, लेकिन कोई अधिकारी उसे देखने तक नहीं निकले। इस घटना के कोई प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed