फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   juda ancient jain idols found during house foundation excavation mandawa

राजस्थान: उदयपुर में मकान की नींव खुदाई के दौरान मिलीं जैन धर्म की नौ प्राचीन प्रतिमाएं

Mon, 05 Oct 2026 04:14 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 05 Oct 2026 04:14 PM IST
सार

जिले के जुड़ा कस्बे में मकान की नींव के लिए खुदाई के दौरान जैन धर्म से संबंधित करीब नौ प्राचीन पाषाण प्रतिमाएं मिली हैं। प्रतिमाएं करीब 70 से 75 साल से बंद पड़े पुराने जैन मंदिर के समीप मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी प्रतिमाओं को सुरक्षित निकलवाकर कस्टडी में रखवा दिया है।
 

विज्ञापन
juda ancient jain idols found during house foundation excavation mandawa
जैन धर्म की प्रतिमाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले में एक मकान की नींव के लिए की जा रही खुदाई के दौरान जैन धर्म से संबंधित लगभग नौ प्राचीन पाषाण प्रतिमाएं मिली हैं। ये सभी प्रतिमाएं जुड़ा कस्बे में स्थित एक पुराने जैन मंदिर के समीप खुदाई के दौरान मिलीं। बताया जा रहा है कि यह जैन मंदिर पिछले करीब 70 से 75 वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। जमीन की खुदाई के दौरान अचानक पत्थर की प्रतिमाएं दिखाई देने के बाद वहां जारी निर्माण कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन


नींव की खुदाई में अचानक दिखीं प्राचीन प्रतिमाएं
मंडावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जुड़ा कस्बे में तनवीर वकील अपने नए मकान का निर्माण करवा रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान मजदूर भवन की नींव खोद रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक जमीन के नीचे पाषाण प्रतिमाएं दिखाई दीं। खुदाई में प्रतिमाएं मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग इन प्राचीन प्रतिमाओं को देखने के लिए वहां पहुंचने लगे।
विज्ञापन


प्रतिमाएं मिलने के बाद निर्माण कार्य रोका
जमीन के नीचे प्राचीन प्रतिमाएं मिलने के बाद मकान का निर्माण कार्य रोक दिया गया। प्रतिमाओं की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता बढ़ गई। बताया जा रहा है कि प्रतिमाएं पुराने जैन मंदिर के समीप जमीन के नीचे मिली हैं, जिसके चलते मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
जानकारी मिलते ही मंडावा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस दल ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और अपनी निगरानी में सभी प्रतिमाओं को सुरक्षित तरीके से बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी नौ प्रतिमाओं को जुड़ा कस्बे के निवासी अशोक जैन के घर पर सुरक्षित रखवा दिया गया।


जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षित कस्टडी में रखीं प्रतिमाएं
मंडावा के थाना अधिकारी मुगला राम ने बताया कि सभी प्रतिमाओं को फिलहाल सुरक्षित कस्टडी में रखवा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रतिमाओं की प्राचीनता, उनके इतिहास और उन्हें जमीन में रखे जाने से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed