सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Chaos as School Bus Overturns, Several Students Injured; Speeding Blamed for Accident

Karauli News: स्कूल बस पलटने से मची अफरा-तफरी, कई बच्चे घायल, तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार

आज सवेरे क्यारदा बांध के पास निजी स्कूल बस पलटने के मामले में प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को इसका कारण माना जा रहा है।
 

Karauli News: Chaos as School Bus Overturns, Several Students Injured; Speeding Blamed for Accident
निजी स्कूल बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महवा-हिण्डौन मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल की बस क्यारदा बांध के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक, परिचालक सहित कई छात्र घायल हो गए। हादसे के समय बस में करीब 30 बच्चे सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बच्चों को बस से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से हिण्डौन के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को उच्च केंद्रों पर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: प्रदेश में 8 हजार स्लीपर बसें थमीं, नवंबर से सभी प्राइवेट बसें रहेंगी ऑफ रोड

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। बस की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

स्कूल प्रबंधन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायल बच्चों के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed