सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Mercury Rising Across Rajasthan, Western Regions Bear the Brunt

Rajasthan Weather: राजस्थान में बढ़ी गर्मी, अगले 4-5 दिन और चढ़ेगा पारा, IMD ने दी चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 14 Apr 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों में तापमान और बढ़ेगा, खासकर पश्चिमी जिलों में गर्मी ज्यादा रहेगी। बीते 24 घंटों में प्रदेश में बाड़मेर सबसे गर्म रहा।

Mercury Rising Across Rajasthan, Western Regions Bear the Brunt
राजस्थान में पारा 40 पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में पारा और चढ़ने की संभावना है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भी तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।  वहीं 15 अप्रेल से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।

Trending Videos

सोमवार को राज्य में इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो इस गर्मी का रिकॉर्ड स्तर है। इससे पहले मार्च में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चित्तौड़गढ़ में भी सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां जोधपुर, फलोदी, बीकानेर और चूरू से भी ज्यादा गर्मी महसूस की गई। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर सहित अन्य शहरों में भी सुबह से तेज धूप के चलते दिनभर गर्मी का असर रहा।

यह भी पढें- Rajasthan News: राजस्थान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, सभी निजी अस्पताल 24 घंटे के लिए रहेंगे बंद

हालांकि, बीकानेर संभाग में दिनभर तेज गर्मी के बाद देर शाम मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ क्षेत्रों में बादल छाए और कुछ जगहों पर धूलभरी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
बाड़मेर सबसे गर्म रहा
 सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ 40 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर 39.9 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर 39.2 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर 39 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा 38.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी 38.2 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर 38.7 डिग्री सेल्सियस, जालोर 38.5 डिग्री सेल्सियस और प्रतापगढ़ 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
जयपुर में 37 डिग्री सेल्सियस, चूरू 37.3 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली 37.8 डिग्री सेल्सियस, दौसा 37.2 डिग्री सेल्सियस और सिरोही 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर 36.9 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर 36.5 डिग्री सेल्सियस, करौली 36.4 डिग्री सेल्सियस और पाली 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर 35.5 डिग्री सेल्सियस और झुंझुनूं 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed