फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   BJP office construction sparks controversy, Congress warns railway officials

Kota News: 'भाजपा भूमाफिया बन गई है', कोटा में BJP कार्यालय की जमीन को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला

Tue, 14 Jul 2026 05:54 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 05:54 PM IST
सार

Rajasthan News: कोटा में भाजपा के नए कार्यालय के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर कार्यालय बना रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।
 

विज्ञापन
BJP office construction sparks controversy, Congress warns railway officials
कांग्रेस ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में बन रहे भाजपा के नए कार्यालय को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर भाजपा नेता इस जमीन को अपना बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को भूमाफिया बताते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी ने रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की और कहा कि कांग्रेस रेलवे के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


रेलवे की जमीन पर BJP कार्यालय बनाने का आरोप
कांग्रेस नेता विपिन बरथूनिया ने बताया कि 80 फीट रोड स्थित जिस जमीन पर भाजपा अपना कार्यालय बना रही है, वह रेलवे की जमीन है। उन्होंने दावा किया कि रेलवे पहले ही एक पत्र जारी कर इस जमीन को अपनी संपत्ति बताते हुए अवैध अतिक्रमण की बात कह चुका है।
विज्ञापन

उनके अनुसार रेलवे ने केडीए को लिखे पत्र में बताया था कि यह जमीन करीब 35 वर्ष पहले सड़क निर्माण के उद्देश्य से लीज पर दी गई थी, लेकिन बाद में केडीए ने इसे भाजपा कार्यालय के लिए आवंटित कर दिया। कांग्रेस ने इस आवंटन में शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के हॉस्टल के लिए थी मंजूर'
विपिन बरथूनिया ने कहा कि उपलब्ध दस्तावेज इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह जमीन रेलवे की है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में इस भूमि पर रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए छात्रावास बनाने की योजना को मंजूरी दी गई थी और इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया गया था। उनका आरोप है कि सरकार बदलने के बाद इस जमीन पर भाजपा कार्यालय का निर्माण शुरू कर दिया गया।


यह भी पढ़ें: 9 प्रसूताओं की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान से मचा बवाल! ऐसा क्या बोल गए गजेंद्र सिंह खींवसर

'भाजपा भूमाफिया बन गई है'
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा अब भूमाफिया की तरह काम कर रही है और कोटा की बेशकीमती जमीनों पर कब्जा करना चाहती है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि इस मामले में समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में अन्य सरकारी और सार्वजनिक जमीनों पर भी कब्जे की कोशिशें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed