सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   BUNDI RAPE NEWS Son Raped Mother In Bundi Rajasthan

Kota News: बूंदी में बेटे ने रिश्ते को किया तार-तार, मां के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kota bureau कोटा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

बूंदी में मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। बेटे ने ही मां के साथ दुष्कर्म किया, यह बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   

BUNDI RAPE NEWS Son Raped Mother In Bundi Rajasthan
बूंदी में रिश्ते तार-तार, मां के साथ बेटे ने किया रेप, पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन

विस्तार

बूंदी जिले के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय बेटे ने अपनी 52 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना अपराध किया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और समाज को झकझोर कर रख दिया है।
Trending Videos


डाबी पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को 52 वर्षीय महिला अपने भाई के घर गई थी, जो पास के गांव में रहता है। उसके साथ आरोपी बेटा भी मौजूद था। शाम करीब 6 बजे जब बेटे ने अपनी मां को घर चलने को कहा, तो उसने मना कर दिया। इसके बावजूद, बेटा जबरन उसे अपने साथ घर ले जाने लगा। घर की ओर जाते हुए, रास्ते में सुनसान जगह पर उसने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने हाथ जोड़कर बेटे से माफी की गुहार लगाई और मां होने की दुहाई दी, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची, जहां पीछे-पीछे आरोपी भी पहुंच गया। महिला ने अपने छोटे बेटे और बेटी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने अपने छोटे बेटे और बेटी के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में होने के दौरान यह अपराध करने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed