{"_id":"6a1049a8d568530fdd0523ef","slug":"fake-finance-recovery-team-robs-motorist-three-accused-arrested-by-kotkasim-police-in-72-hours-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4310254-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: फर्जी फाइनेंस रिकवरी टीम बनकर करते थे लूट, कोटकासिम पुलिस ने तीन शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: फर्जी फाइनेंस रिकवरी टीम बनकर करते थे लूट, कोटकासिम पुलिस ने तीन शातिर दबोचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार
कोटकासिम थाना पुलिस ने फर्जी फाइनेंस रिकवरी एजेंट बनकर लोगों को धमकाने और पैसे लूटने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहगीरों को रोककर उनसे नकदी और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए रकम वसूलते थे।
पुलिस हिरासत में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खैरथल-तिजारा जिले की कोटकासिम थाना पुलिस ने खुद को फाइनेंस रिकवरी टीम का सदस्य बताकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार और लूटी गई रकम में से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
थानाधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि 14 मई की सुबह करीब आठ बजे एक व्यक्ति अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान बिरनवास चौकी से करीब एक किलोमीटर पहले मंदिर के पास एक सफेद रंग की कार ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया। कार में सवार युवकों ने खुद को फाइनेंस रिकवरी टीम का सदस्य बताया और परिवादी पर गाड़ी संबंधी कागजात व फाइनेंस बकाया का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jalore: भीनमाल में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों का तांडव, युवक पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश
Trending Videos
आरोपियों ने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने सहयोग नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उससे 5 हजार रुपये नकद छीन लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर पीड़ित से 13 हजार 500 रुपये फोन-पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर भी करवा लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना से घबराए पीड़ित ने तुरंत कोटकासिम थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक (19) निवासी उजीना, हरियाणा, सुंदर (20) निवासी उजीना तथा दर्शन (21) निवासी ठाठका, कोटकासिम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सफेद कार तथा लूट की रकम में से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहले भी इस तरह की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। मामले की जांच जारी है।