सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Leopard scare deepens in Panera village; wild animal spotted again near grid station, video captured by locals

Kotputli-Behror News: पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror News: रायकरणपुरा के पास पानेड़ा गांव में संदिग्ध बघेरे के दोबारा दिखने से दहशत कायम है। ग्रामीणों ने वन्यजीव को मोबाइल में कैद कर लिया, जिससे उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई। वन विभाग अलर्ट पर है, निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से रात में बाहर न निकलने की अपील भी की गई है।

Leopard scare deepens in Panera village; wild animal spotted again near grid station, video captured by locals
विद्युत सब ग्रिड स्टेशन के मुख्य रास्ते पर दिखा वन्यजीव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के रायकरणपुरा, बनेठी क्षेत्र के समीपवर्ती गांव पानेड़ा स्थित विद्युत सब ग्रिड स्टेशन के पास संदिग्ध वन्यजीव की मौजूदगी से दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर पहली बार नजर आए इस वन्यजीव का असर अगले दिन तक बना रहा। अब ताजा घटनाक्रम में वन्यजीव को फिर से देखे जाने की पुष्टि हुई है, जिसका वीडियो ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद किया है।

Trending Videos


ग्रामीणों के अनुसार, पहले दिन वन्यजीव को सब ग्रिड स्टेशन के आसपास घूमते देखा गया था। कुछ लोगों ने इसे शेरनी जैसा बताया, जबकि वन विभाग ने प्रारंभिक जांच में इसे बघेरा (तेंदुआ) होने की आशंका जताई थी। सबसे पहले विक्रम मीणा ने इस बड़े आकार के वन्यजीव को देखा, जिसके बाद गांव में सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रेंजर सतपाल यादव के निर्देशन में वन विभाग की टीम राजेन्द्र मीणा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर वन्यजीव के मूवमेंट के संकेत जुटाने का प्रयास किया।

पढ़ें- Rajasthan: सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान SI परीक्षा स्थगित करने से इनकार, अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति

ताजा स्थिति में वन्यजीव का फिर से दिखना और उसका वीडियो सामने आना ग्रामीणों की चिंता को और बढ़ा रहा है। गांव में रात के समय सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर न निकलने तथा बच्चों को घर के अंदर रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि गतिविधि जारी रहती है, तो वन्यजीव को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल बना हुआ है और लोग लगातार सतर्कता बरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed