सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli-Behror News: Three-year-old child crushed under school bus while getting down, dies on the spot

Kotputli-Behror News: स्कूल बस से उतरते समय टायर के नीचे आया तीन साल का मासूम, मौके पर हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन साल के मासूम के लिए स्कूल से घर लौटने की खुशी कुछ ही पल में मातम में बदल गई। स्कूल बस से उतरते समय मासूम टायर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Kotputli-Behror News: Three-year-old child crushed under school bus while getting down, dies on the spot
बस के टायर के नीचे आया मासूम, हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

क्षेत्र के कायमपुराबास गांव में गुरुवार को एक हृदय विदारक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूल की छुट्टी के दौरान बस से उतरते समय हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में गहरा दुख और आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मृतक मासूम लौकित पुत्र बबलू कुमार स्थानीय श्री प्रताप विद्या मंदिर में अध्ययनरत था। गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के समय जब बच्चों को बस से उतारा जा रहा था। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई और मासूम बस के टायर के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोग सन्न रह गए और तुरंत परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चे की ताई ने बिलखते हुए बताया कि वह रोज उसे स्कूल छोड़ने और लेने जाती थी लेकिन गुरुवार को उसकी आंखों के सामने यह दर्दनाक हादसा हो गया। मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है, वे बार-बार मासूम को याद कर बेसुध हो जा रही हैं। पिता बबलू कुमार भी बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: Jhunjhunu News: दिल में छेद था, मगर इटालियन दंपती के दिल में प्यार; झुंझुनूं के मासूम को मिला नया घर

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। हर किसी की आंखें नम हैं। घटना को लेकर लोगों में स्कूल बस संचालन और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को 112 वाहन के जरिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे को लेकर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed