सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli-Behror Police Briefs Force for NEET UG 2026 Paramilitary to Assist in Paper Security

NEET परीक्षा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, कोटपूतली में पुलिस-पैरामिलिट्री को दिए गए विशेष निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET UG-2026 परीक्षा के निष्पक्ष और सुरक्षित आयोजन को लेकर कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा से पहले पुलिस और पैरामिलिट्री बलों की विशेष ब्रीफिंग की गई, जिसमें सुरक्षा, गोपनीयता, सोशल मीडिया निगरानी और परीक्षा केंद्रों पर सख्त चेकिंग को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
 

Kotputli-Behror Police Briefs Force for NEET UG 2026 Paramilitary to Assist in Paper Security
नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली-बहरोड़ में पुलिस अधिकारियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा से एक दिन पूर्व शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली-बहरोड़ में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पैरामिलिट्री फोर्स की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, परीक्षा की गोपनीयता और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।



अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश
जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नाजिम अली खान तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश खिंची ने अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस बार परीक्षा के प्रश्नपत्रों के वितरण एवं सुरक्षा व्यवस्था में पहली बार पैरामिलिट्री फोर्स को भी शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी
ब्रीफिंग के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखने और परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन


ड्रोन और मोबाइल गश्त से होगी सुरक्षा
पुलिस प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर ड्रोन निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल, मोबाइल गश्त और चेकिंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर केवल प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र, एक फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र, 2.5×2.5 सेंटीमीटर का एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा नीली स्याही का पारदर्शी बॉल पेन साथ लाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, बैग, नोटबुक, पर्चियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य
परीक्षा के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना भी अनिवार्य होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा अथवा पैंट पहनकर आने की अनुमति होगी, जबकि जीन्स पहनने से परहेज करने को कहा गया है। महिला अभ्यर्थी सलवार-सूट, साड़ी अथवा साधारण कुर्ता-ब्लाउज पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकेंगी। बड़े बटन, धातु के आभूषण, बैज, हेयर पिन, बेल्ट, घड़ी, स्कार्फ, स्टोल और अन्य धातुयुक्त वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा।

धार्मिक प्रतीकों को लेकर विशेष व्यवस्था
प्रशासन ने धार्मिक प्रतीकों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण और पगड़ी धारण कर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति रहेगी, लेकिन कृपाण छोटी एवं कवरयुक्त होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच समय पर पूरी की जा सके।

यह भी पढ़ें: अजमेर में पेपर बेचने का दावा! वीडियो कॉल पर दिखाया कथित प्रश्न पत्र, 30000 रुपये भी मांगे

अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील
पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और निर्धारित नियमों का पालन करें, जिससे परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed