सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Man Crushed by Tractor-Trolley After Pickup Hits Bike Near Bansur Police Station, Dies on Spot

Bansur News: पिकअप की टक्कर से सड़क पर गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के कुचलने से मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बानसूर Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Bansur News: बानसूर के कोटपूतली रोड पर पुलिस थाने के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार रमेश सोलंकी की मौत हो गई। पहले पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आई ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली उन्हें कुचलते हुए निकल गई।

Man Crushed by Tractor-Trolley After Pickup Hits Bike Near Bansur Police Station, Dies on Spot
बानसूर उप जिला अस्पताल में शव पहुंचाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटपूतली रोड पर बानसूर पुलिस थाने के सामने शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पहले एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके ऊपर चढ़ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, कोटपूतली निवासी रमेश सोलंकी (58) बाइक से बानसूर से अपने घर लौट रहे थे। जब वह बानसूर थाने के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमेश सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसा इतना भयावह था कि रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। निशुल्क रोटी बैंक एम्बुलेंस की सहायता से घायल को बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। वहीं, हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें- Kotputli-Behror News: हाईवे पार कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत; अफरातफरी के बाद लगा लंबा जाम

गौरतलब है कि इस हादसे से एक दिन पहले ही रोटी बैंक एम्बुलेंस के संचालक आर.सी. यादव ने कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर कोटपूतली रोड की जर्जर हालत को लेकर चिंता जताई थी।

ज्ञापन में बताया गया था कि पुलिस थाने के सामने करीब 500 मीटर सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले एक वर्ष में यहां करीब 10 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें एक व्यक्ति की पहले भी जान जा चुकी थी। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed