{"_id":"64eb2a0c94c3dbb4e30d9464","slug":"kushinagar-mla-mohan-verma-verbally-attacked-gehlot-in-dholpur-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: कुशीनगर विधायक मोहन वर्मा का गहलोत पर हमला; बोले- किसानों का कर्ज माफी का मुद्दा जुमला साबित हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: कुशीनगर विधायक मोहन वर्मा का गहलोत पर हमला; बोले- किसानों का कर्ज माफी का मुद्दा जुमला साबित हुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 27 Aug 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार
धौलपुर में कुशीनगर विधायक मोहन वर्मा ने अशोक गहलोत सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल, यौन उत्पीड़न मामलों में रोजाना हो रहा इजाफा, किसानों का कर्ज माफी का मुद्दा जुमला साबित हुआ।
विधायक मोहन वर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर धौलपुर विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मोहन वर्मा ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोला है। राजस्थान प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल बताने के साथ वर्ष 2018 में किसानों के साथ किए गए कर्ज माफी मुद्दे को जुमला बताया है।
Trending Videos
विधायक मोहन वर्मा ने कहा राजस्थान प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार अपने शासनकाल में हर मुद्दे पर विफल रही है। राजस्थान प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय बन गई है। बहन बेटियां एवं माताएं सुरक्षित नहीं हैं। यौन उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा राजस्थान प्रदेश में औसतन 9% मामले रोजाना योन उत्पीड़न के सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में बदहाल एवं लचर बिजली व्यवस्था से आमजन परेशान हैं। बिजली कटौती की वजह से लोगों को भारी मुसीबत हो रही है। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में बालू एवं बजरी खनन का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। बजरी माफियाओं के कहर से सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों जानें जा चुकी हैं। उन्होंने कहा वर्ष 2018 में चुनाव के समय किए गए घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफी का मुद्दा अशोक गहलोत सरकार का जुमला साबित हुआ है।
उन्होंने कहा धौलपुर क्षेत्र चंबल नदी के नजदीक होने के बावजूद पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, लिहाज लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। शहर की कॉलोनी में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अवैध बसूली की जाती है। उन्होंने कहा नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। बारिश के समय में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोगों का नारकीय जीवन बन जाता है। धौलपुर शहर के लोग बदतर जीवन जीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र राज्य सरकार की घोर उपेक्षा का शिकार है।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की वजह से मरीजों को भटकना पड़ता है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा केंद्र सरकार द्वारा आमजन के लिए लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ अशोक गहलोत सरकार भेदभाव कर रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा है। जरूरतमंद लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है और लोगों के जीवन में कठिनाइयां आ रही है। उन्होंने कहा बेरोजगारी की समस्या चरम सीमा पर पहुंच रही है। राज्य सरकार इस मुद्दे पर नाकाम साबित रही है। प्रतियोगी छात्र परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से उनके अरमानों पर पानी फिर जाता है। उन्होंने कहा धौलपुर का रीको एरिया सफेद हाथी का दांत बनकर रह गया है। उन्होंने कहा धौलपुर जिले में स्थित देश विख्यात सभी तीर्थ का भांजा ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड राज्य सरकार की उदासीनता के चलते घोर उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।