सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   mock drill in banswara Rajasthan sudden strike and city reverberated with bomb blasts and sirens

Rajasthan: डूंगरपुर में अचानक ‘एयर स्ट्राइक’ से दहशत! बम धमाकों और सायरन से गूंजा शहर, फिर सामने आई सच्चाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Banswara: डूंगरपुर शहर में सिविल डिफेंस द्वारा एयर स्ट्राइक और बम धमाकों की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिससे कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी। इस अभ्यास के जरिए आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया।

mock drill in banswara Rajasthan sudden strike and city reverberated with bomb blasts and sirens
मॉक ड्रिल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डूंगरपुर शहर के गैपसागर की पाल स्थित जज साहब के दरवाजे के पास एयर स्ट्राइक और बम धमाकों की आवाज से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। हालांकि प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Trending Videos

मॉक ड्रिल में प्रशासन और पुलिस दिखे मुस्तैद
एयर स्ट्राइक की सूचना जिला पुलिस कंट्रोल रूम से मिलते ही जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पुलिस दल, एसडीआरएफ टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल स्ट्रेचर के माध्यम से प्राथमिक उपचार देते हुए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। शुक्रवार को हुआ यह पूरा घटनाक्रम सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का हिस्सा था।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी
सिविल डिफेंस अभ्यास के तहत घटना की सूचना मिलते ही जिला कंट्रोल रूम से सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं आवश्यक सेवाओं को तत्काल सूचना दी गई। जिला कलेक्टर देशलदान और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में राहत दल मौके पर पहुंचे और तत्परता से कार्रवाई की।


आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं का अभ्यास
जिला चिकित्सालय से एंबुलेंस चिकित्सा कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया। मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का अभ्यास किया गया। एसडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम प्रभारी रोशनलाल के नेतृत्व में पहुंची और सक्रिय सहयोग किया।

अधिकारी रहे मौजूद, सायरन और ब्लैकआउट भी हुआ
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश धाकड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता, उपखंड अधिकारी सोनू गुर्जर सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। एयर स्ट्राइक के साथ ही पूरे शहर में सायरन बजाए गए और ब्लैकआउट किया गया।

ये भी पढ़ें: 

चित्तौड़गढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात; कोटा-चित्तौड़गढ़ रेलखंड दोहरीकरण का रास्ता साफ, फाइनल लोकेशन सर्वे मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed