{"_id":"69f60898a8dda2b0400d9003","slug":"nagaur-news-sensation-in-degana-after-youth-s-body-is-found-hanging-from-khejri-tree-police-investigation-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नागौर के डेगाना में खेजड़ी के पेड़ पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rajasthan News: नागौर के डेगाना में खेजड़ी के पेड़ पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 02 May 2026 07:52 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 07:52 PM IST
सार
Nagaur News: डेगाना के ईड़वा गांव में युवक दिनेश का शव खेजड़ी के पेड़ से लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब ईड़वा गांव की सरहद पर एक युवक का शव खेजड़ी के पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही डेगाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया।
विज्ञापन
युवक की मौत से परिजनों में शोक
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ईड़वा निवासी दिनेश पुत्र कैलाश राम (मेघवाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक एक दिन पहले घर से निकला था और उसके बाद से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके अगले दिन उसका शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पढ़ें- थाने में कैसे हुई ASI की मौत?: मेस में फंदे से लटका मिला विष्णु सिंह का शव; घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर डेगाना के राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हर पहलू से जांच जारी
फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन