{"_id":"6a778a17d308f33fa00c170f","slug":"accused-in-shooting-of-mobile-businessman-remain-at-large-ghazipur-news-c-189-1-svns1013-152714-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मोबाइल व्यवसायी पर फायरिंग के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मोबाइल व्यवसायी पर फायरिंग के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नौगढ़–सोनभद्र मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम मोबाइल फोन व्यवसायी को गोली मारकर घायल करने के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
मझगावां निवासी दैवज्ञ विश्वकर्मा की नौगढ़ में मोबाइल फोन की दुकान है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अपने साथी शिवम के साथ मंझगाई सामान लेने जा रहे थे। रजबाहा पुल के पास भराड़वा निवासी विकास यादव और एक अज्ञात युवक ने बाइक रोककर पुराने लेनदेन को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अज्ञात युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली दैवज्ञ के बाएं हथेली में लगी।
गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। घायल को नौगढ़ पुलिस और चकराघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया। दैवज्ञ ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों युवकों ने मोबाइल फोन बेचने के लिए दिया था। मोबाइल बिक चुकी थी और रुपये के विवाद में उन्होंने हमला कर दिया। पुलिस ने विकास यादव और अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।