{"_id":"6a778b53baf783c31809ca80","slug":"government-has-no-faith-in-democracy-gopal-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-157758-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं : गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं : गोपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीए जिला कमेटी की बैठक शनिवार को सपा कार्यालय समता भवन में हुई। इसमें सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि सरकार की गरीब और पिछड़ा विरोधी नीतियों के चलते पूरा पीडीए तबका हताश और निराश है। सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।
उसे लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा का जरा भी ख्याल नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनता की बुनियादी सुविधाओं से कोई लेना-देना नहीं है। नहरों में पानी नहीं है और बिजली आपूर्ति भी अनियमित है। पीडीए जिला कमेटी के संयोजक शशिकांत विश्वकर्मा, मुन्नीलाल राजभर और रामजनम चौहान ने छात्र, किसान और नौजवान विरोधी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
बैठक में पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, डॉ. प्रमोद विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, उर्मिला विश्वकर्मा, रामकृत राजभर, गुलाब राजभर, चंचल राजभर, रामविजय चौहान, हरिहर चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला सचिव जयराम भारती ने किया।