फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man held hostage and beaten up while visiting married girlfriend, video goes viral

Kanpur News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की बंधक बनाकर पिटाई, वीडियो वायरल

Sun, 09 Aug 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 09 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Man held hostage and beaten up while visiting married girlfriend, video goes viral
डेरापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक की परिजन ने बंधक बनाकर पिटाई कर दी। साथ ही प्रेमिका को भी पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए घायल प्रेमी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग एक युवक को रस्सी सें बांधकर मारपीट करते दिख रहे हैं। साथ ही एक महिला की भी पिटाई करते हैं। मामले में शनिवार शाम को महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पड़ोसी पवन कुमार पूर्व में भी उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पांच अगस्त की रात 12 बजे के करीब आरोपी ने घर में घुसकर पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। परिजन ने उसे ऐसा करने देख लिया तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी ओर पीड़ित पवन ने महिला के परिवार के पांच लोगों सहित अन्य पर बंधक बनाकर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने आदि की तहरीर दी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया घटना पांच अगस्त की रात की है। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed