फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   nagaur hanuman beniwal village sarpanch election rajbala beniwal defeats meera beniwal

नागौर: हनुमान बेनीवाल की छोटी भाभी बनीं सरपंच, बड़ी भाभी को 149 वोटों से हराया

Sun, 25 Oct 2026 08:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 25 Oct 2026 08:57 AM IST
सार

राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीवाल की दो भाभियां आमने-सामने थीं। दोनों देवरानी-जेठानी होने के साथ सगी बहनें भी हैं।

विज्ञापन
nagaur hanuman beniwal village sarpanch election rajbala beniwal defeats meera beniwal
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नतीजे सामने आने लगे हैं। नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद का चुनाव खास चर्चा में रहा। यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीवाल की दो भाभियां आमने-सामने थीं। खास बात यह है कि दोनों देवरानी-जेठानी होने के साथ-साथ सगी बहनें भी हैं। इस मुकाबले में राजबाला बेनीवाल ने जीत दर्ज की, जबकि मीरा बेनीवाल को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

राजबाला बेनीवाल ने मीरा को 149 वोटों से हराया

बरणगांव में हनुमान बेनीवाल के भाई प्रेमसुख बेनीवाल की पत्नी राजबाला बेनीवाल ने सरपंच पद का चुनाव जीत लिया। वहीं, उनके दूसरे भाई और पूर्व सरपंच रामप्रसाद बेनीवाल की पत्नी मीरा बेनीवाल चुनाव हार गईं। खबर के अनुसार, राजबाला ने 149 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि मीरा को केवल 21 वोट मिले। बरणगांव में सरपंच पद के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें पपीता को 440, पिस्ता को 109, राजबाला को 982 और अन्नपूर्णा को 97 वोट मिले। चुनाव में आठ मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया, जबकि 62 वोट निरस्त घोषित किए गए।

विज्ञापन

करीब 25 साल तक सरपंच रहे रामप्रसाद बेनीवाल

इस चुनाव को लेकर गांव में खास चर्चा रही, क्योंकि रामप्रसाद बेनीवाल करीब 25 साल तक बरणगांव के सरपंच रह चुके हैं। ऐसे में उनकी पत्नी मीरा बेनीवाल की हार और परिवार की दूसरी बहू राजबाला बेनीवाल की जीत पर लोगों की नजरें टिकी थीं। सरपंच पद के लिए महिला प्रत्याशी मैदान में थीं और मुख्य मुकाबला दोनों बहनों के बीच माना जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान बेनीवाल ने प्रचार से बनाई दूरी

अपने पैतृक गांव बरणगांव में हुए इस चुनाव में सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रचार से दूरी बनाए रखी। उन्होंने दोनों में से किसी भी भाभी के पक्ष में खुलकर प्रचार नहीं किया। इसके बावजूद गांव के इस चुनाव की चर्चा नागौर जिले से बाहर भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed