फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Ashok Gehlot is making statements to stay in the headlines Congress has sidelined him Jogaram Patel

Rajasthan: सुर्खियों में रहने के लिए बयानबाजी कर रहे अशोक गहलोत, कांग्रेस ने उन्हें किया दरकिनार: जोगाराम पटेल

Tue, 11 Aug 2026 05:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Aug 2026 05:01 PM IST
सार

जोधपुर में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने दावा किया कि कांग्रेस में अशोक गहलोत को दरकिनार किया जा रहा है और वे सुर्खियों में रहने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मजबूत विपक्ष को लोकतंत्र की ताकत बताते हुए जनसुनवाई केंद्र की भी जानकारी दी।

विज्ञापन
Rajasthan: Ashok Gehlot is making statements to stay in the headlines Congress has sidelined him Jogaram Patel
मंत्री जोगाराम पटेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने दावा किया कि कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दरकिनार किया जा रहा है। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर हालात ठीक नहीं हैं और गहलोत सुर्खियों में बने रहने के लिए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने यह बात लूणी पंचायत समिति में आयोजित विधायक जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन

पटेल ने कहा कि अशोक गहलोत जोधपुर से आते हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। इसके बावजूद पार्टी में उन्हें हाशिए पर धकेला जा रहा है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर उन्होंने कहा कि डोटासरा की टिप्पणी सही नहीं है।

विज्ञापन


पढ़ें:  बच्चा नहीं हुआ तो बहू को मौत के घाट उतार दिया! पति, सास और ससुर को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत विपक्ष लोकतंत्र की ताकत
जोगाराम पटेल ने कहा कि मजबूत विपक्ष लोकतंत्र के लिए जरूरी होता है। प्रभावी विपक्ष होने पर जनता के मुद्दे अधिक मजबूती से उठते हैं और शासन-प्रशासन भी बेहतर ढंग से काम करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करेंगे। उनके अनुसार, विकास कार्यों की कमियों और खामियों को सामने लाने से सरकार को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने में मदद मिलती है।

जनसुनवाई केंद्र पर होगा समस्याओं का समाधान
जनसुनवाई केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर पटेल ने कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यहां प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक साथ बैठकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में इस व्यवस्था का विस्तार होगा और यह झंवर पंचायत समिति के रूप में कार्य करेगी। आगामी चुनावों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अवसर सभी को मिलना चाहिए, लेकिन अंतिम फैसला जनता ही करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed