फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Tragic road accident in Dholpur; out-of-control car overturns, two people killed

धौलपुर एक्सीडेंट: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोगों की मौत; एक का शव कार के बाहर मिला

Sat, 24 Oct 2026 01:11 PM IST
धौलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: धौलपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 01:11 PM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गढ़ी आछेलाल गांव के पास तेज रफ्तार कार पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजकुमार (40) और भूपेंद्र (38) के रूप में हुई है। पुलिस जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Tragic road accident in Dholpur; out-of-control car overturns, two people killed
धौलपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में गढ़ी आछेलाल गांव के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि हादसा शनिवार तड़के हुआ। राहगीरों ने सड़क पर कार पलटी हुई देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को गढ़ी आछेलाल गांव के पास कार पलटी हुई मिली। एक व्यक्ति का शव कार के पास पड़ा था, जबकि दूसरा चालक की सीट पर फंसा हुआ था। दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें थीं।

विज्ञापन


पढ़ें: पांच साल देश की सेवा की, अब समाज सेवा की बारी, पूर्व महिला बीएसएफ जवान माया को भाजपा ने उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान गढ़ी आछेलाल निवासी राजकुमार (40) और दिघी निवासी भूपेंद्र (38) के रूप में हुई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए। इनमें मृतकों के परिजन भी शामिल थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed