फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan-central-jail-mobile-phone-hidden-inside-electric-board

राजस्थान: सेंट्रल जेल में बिजली बोर्ड के अंदर छिपा मिला मोबाइल, सिम और डाटा केबल बरामद; जांच शुरू

Tue, 06 Oct 2026 06:46 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 06 Oct 2026 06:46 PM IST
सार

राजस्थान सेंट्रल जेल में आकस्मिक तलाशी के दौरान बिजली बोर्ड के अंदर छिपाकर रखा एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जेल प्रशासन को मोबाइल के साथ सिम कार्ड और डाटा केबल भी मिली। सामान जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया है और लालकोठी थाना पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
rajasthan-central-jail-mobile-phone-hidden-inside-electric-board
फाइल फोटो - फोटो : AI

विस्तार

राजस्थान के सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर एक की बैरक नंबर तीन में चलाए गए आकस्मिक तलाशी अभियान के दौरान बिजली बोर्ड के भीतर छिपाकर रखा गया एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जेल प्रशासन को तलाशी के समय मोबाइल के साथ एक सिम कार्ड और डाटा केबल भी मिली।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने बरामद सभी सामान को जब्त करके आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया है। लालकोठी थाना पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद यह मोबाइल फोन जेल के भीतर कैसे पहुंचा।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के अंदर मिला सामान
जेल प्रशासन की ओर से जेल की बैरकों में नियमित रूप से आकस्मिक जांच की जाती है। इसी क्रम में तलाशी के दौरान जेलकर्मियों की नजर वार्ड नंबर एक की बैरक नंबर तीन में लगे बिजली बोर्ड पर पड़ी। बोर्ड के अंदर कुछ संदिग्ध नजर आने पर जब खोलकर देखा गया, तो उसके भीतर बेहद चालाकी से छिपाया गया एंड्रॉइड मोबाइल फोन मिला। जांच करने पर जेलकर्मियों को मोबाइल फोन के साथ सिम कार्ड और डाटा केबल भी बरामद हुई। जेल प्रशासन ने उन्हें जब्त कर  मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रहरी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
जेल की प्रहरी मंजू मीणा ने लालकोठी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रहरी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बाद भी यह मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचा। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि मोबाइल को बिजली बोर्ड में किसने छिपाया था। घटनाक्रम में किसी बंदी, जेलकर्मी या बाहरी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।


ये भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन का धरना LIVE: 'सांसदों की आवाज का अपमान', राहुल गांधी बोले- चुनाव आयुक्तों को मिलना ही होगा

कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की जांच
पुलिस बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि इस मोबाइल का उपयोग कब से और किसलिए किया जा रहा था। सिम कार्ड की कॉल डिटेल के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि जेल के अंदर से किन-किन लोगों से संपर्क किया गया था। जयपुर सेंट्रल जेल में पहले भी कई बार मोबाइल फोन बरामद होने के मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed