सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan: Explosion while mixing gunpowder for firecrackers in Taranagar, Churu, three injured

Rajasthan Fire: चूरू के तारानगर में पटाखों के बारूद से धमाके में तीन झुलसे; जोधपुर की फल मंडी में लगी भीषण आग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर / चूरू। Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 Oct 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Churu News: डॉ. देवीलाल जोशी ने बताया कि घर में बारूद मिलाते समय विस्फोट हुआ था। धमाका इतना तेज था कि एक युवक के चेहरे के चिथड़े उड़ गए। उसके चेहरे की हड्डी टूटने और आंख को गंभीर नुकसान होने की आशंका है। आग लगने की एक अन्य घटना जोधपुर से सामने आई। फल मंडी में लगी इस आग से नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।

Rajasthan: Explosion while mixing gunpowder for firecrackers in Taranagar, Churu, three injured
जोधपुर की फल मंडी में लगी आग - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

चूरू जिले के तारानगर में शनिवार को पटाखों का बारूद मिलाते समय जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में दो बालक और एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत स्थानीय राजकीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।

Trending Videos

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान अभिषेक सैनी (18), हायाल (10) और आशिफ (6) के रूप में हुई है। तीनों तारानगर के वार्ड संख्या 4 और 5 के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब वे अपने घर पर पटाखों के लिए बारूद तैयार कर रहे थे। इस दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे तीनों झुलस गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दीपावली की खुशियों पर छाया मातम, विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन की हादसे में मौत; इलाके में शोक

डॉ. देवीलाल जोशी ने बताया कि घर में बारूद मिलाते समय विस्फोट हुआ था। धमाका इतना तेज था कि एक युवक के चेहरे के चिथड़े उड़ गए। उसके चेहरे की हड्डी टूटने और आंख को गंभीर नुकसान होने की आशंका है।

गौरतलब है कि दीपावली से पहले क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बारूद और पटाखों की सामग्री की बिक्री हो रही है। प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। अब देखना होगा कि हादसे के बाद प्रशासन इस दिशा में क्या कदम उठाता है।

जोधपुर की फल मंडी में लगी भीषण आग
आग लगने की एक अन्य घटना जोधपुर से सामने आई। यहां की भड़सिया फल मंडी में भीषण आग लग गई। दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। नुकसान का आकलन करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed