{"_id":"69eca773562aba1a930e66ce","slug":"rajasthan-weather-hanumangarh-records-43-degree-3-day-heatwave-alert-school-timings-changed-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: हनुमानगढ़ में पारा 43 पार, तीन दिन हीटवेव अलर्ट; स्कूल टाइम बदला, 28-29 को बारिश की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: हनुमानगढ़ में पारा 43 पार, तीन दिन हीटवेव अलर्ट; स्कूल टाइम बदला, 28-29 को बारिश की उम्मीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: Priya Verma
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
लगातार बढ़ती गर्मी ने हनुमानगढ़ में हालात गंभीर कर दिए हैं, पारा 43 डिग्री के पार पहुंचते ही हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों का समय बदल दिया है।
मंडी में गेहूं बेचने आए किसान गर्मी से बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जिससे दिन में लू जैसे हालात बन गए। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos
मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 26 और 27 अप्रैल को पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन दिनों दोपहर के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में भी नहीं मिल रही राहत
तेज गर्म हवाओं और शुष्क मौसम के कारण अब रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने से लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी झेलनी पड़ रही है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अप्रैल को आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि 30 अप्रैल से मौसम फिर साफ रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान के आठ जिलों में ब्लैकआउट: 10-15 मिनट बिजली गुल, कई जगहों पर सायरन बजते ही पहुंचीं रेस्क्यू टीमें
स्कूलों का समय बदला
गर्मी और हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के आदेशानुसार अब नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश सोमवार से लागू होगा।
नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ का समय पूर्ववत रहेगा। सभी राजकीय और निजी विद्यालयों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
जनजीवन पर असर
भीषण गर्मी का असर आमजन के साथ किसानों पर भी पड़ रहा है। गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी होने से किसानों को मंडियों में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्वास्थ्य विभाग की सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सिर को ढंककर रखें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

कमेंट
कमेंट X