सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nathdwara police seized illicit liquor worth Rs 25 lakh from a truck and arrested two accused

Rajsamand Crime: नाथद्वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 25 लाख की अवैध शराब जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब की 252 पेटियां जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Nathdwara police seized illicit liquor worth Rs 25 lakh from a truck and arrested two accused
नाथद्वारा पुलिस ने ट्रक से 25 लाख रुपए की शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक ट्रक से 252 पेटियां अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक तथा डीएसपी नाथद्वारा शिप्रा राजावत के निर्देशन में की गई।

थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि 14 मार्च की रात गुंजोल में नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर RJ 25 GA 6466 को रुकवाया गया। ट्रक के ऊपर काले रंग का तिरपाल बंधा हुआ था। चालक से ट्रक में रखे सामान के बारे में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला राजस्थान का मौसम, कई जिलों में बारिश-ओले, तापमान में गिरावट

तलाशी के दौरान ट्रक में सफेद रंग का पाउडर भरा हुआ मिला, जिसके आगे काले प्लास्टिक में पैक कार्टन रखे हुए थे। जांच में 142 कार्टन ग्रीन लेबल व्हिस्की, 99 कार्टन व्हाइट लेस वोडका और 11 कार्टन ऑल सीजन व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने सभी शराब को जब्त कर आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed