सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tragic Road Accident in Salumber ITI Teacher Killed After Dumper Hits Bike Colleague Seriously Injured

सलूंबर में दर्दनाक सड़क हादसा: डम्पर की टक्कर से आईटीआई शिक्षक की मौत, साथी गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: सलूंबर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार

सलूंबर जिले में तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से आईटीआई कॉलेज के एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों कॉलेज से लौट रहे थे। हादसे के बाद घायल को उदयपुर रेफर किया गया, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Tragic Road Accident in Salumber ITI Teacher Killed After Dumper Hits Bike Colleague Seriously Injured
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़ा डंपर व ग्रामीण मौके पर पहुंचे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सलूम्बर जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में आईटीआई कॉलेज के एक युवा अध्यापक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सराड़ा थाना क्षेत्र के लालपुरिया चौराहे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कांक्रीट से भरे डम्पर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार बिलख ऋषभदेव निवासी सचिन मीणा (24) पुत्र कान्तिलाल मीणा और मुकेश मीणा (26) पुत्र शांतिलाल मीणा आईटीआई कॉलेज लसाड़िया में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। दोनों मंगलवार शाम कॉलेज का काम खत्म कर बाइक से डिगरी से चावण्ड की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लालपुरिया चौराहे के पास सामने से आ रहे कांक्रीट से भरे डम्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान शिक्षक की मौत
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को उदयपुर के एमबी चिकित्सालय रेफर किया गया। एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान सचिन मीणा ने दम तोड़ दिया, जबकि मुकेश मीणा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें-  NEET UG 2026: राजस्थान से लीक नहीं हुआ NEET पेपर, SOG के आईजी का दावा; जांच अब CBI के हाथों में


परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
मृतक के भाई अंकुश मीणा की रिपोर्ट पर सराड़ा थानाधिकारी रमेश चंद्र अहारी ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे हादसे की जांच में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed