फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pre-monsoon rains bring life back to the fields as farmers engage in sowing Collector Muhammad Junaid P.P

Salumber News: प्री-मानसून बारिश से खेतों में लौटी रौनक, बुवाई में जुटे किसान; कलेक्टर मुहम्मद जुनैद भी पहुंचे

Sun, 05 Jul 2026 04:33 PM IST
सलूंबर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: सलूंबर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 04:33 PM IST
सार

सलूंबर जिले में प्री-मानसून बारिश के बाद खरीफ फसलों की बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. किसानों के बीच खेत पहुंचे, कृषि कार्य का जायजा लिया और उन्नत खेती अपनाकर बेहतर उत्पादन के लिए किसानों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
Pre-monsoon rains bring life back to the fields as farmers engage in sowing Collector Muhammad Junaid P.P
बुवाई में जुटे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्री-मानसून की बारिश ने जिले के किसानों के चेहरों पर नई उम्मीद और उत्साह की मुस्कान लौटा दी है। पर्याप्त नमी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेज गति से शुरू हो गया है। खेतों में सुबह से शाम तक किसान परिवार बैलों और कृषि यंत्रों की सहायता से बुवाई में जुटे नजर आ रहे हैं। जिले के कई गांवों में मक्का, सोयाबीन, उड़द, मूंग एवं अन्य खरीफ फसलों की बुवाई का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है, जिससे गांवों में कृषि गतिविधियां एक बार फिर चरम पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में सलूंबर जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. भी किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने खेत में उतरकर किसानों के साथ कृषि कार्य का अवलोकन किया तथा बैलों के साथ हल चलाकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने किसानों से खेती-बाड़ी की तैयारियों, बारिश की स्थिति, बीजों की उपलब्धता तथा खरीफ फसलों की बुवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों को समय पर बुवाई करने, उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, गुणवत्तापूर्ण बीजों का उपयोग करने तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की सलाह दी।
विज्ञापन


पढ़ें: मृत मानकर नौकरी दी, पेंशन देने में क्यों पीछे? वारिसों को पेंशन न मिलने पर हाईकोर्ट सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि समय पर होने वाली बुवाई बेहतर उत्पादन का आधार होती है। यदि आगामी दिनों में मानसून सामान्य रहता है तो जिले में खरीफ फसलों का उत्पादन बेहतर होने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को भी किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा आवश्यक कृषि सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्री-मानसून बारिश के बाद खेतों में बढ़ी हलचल से ग्रामीण अंचलों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। किसान पूरी मेहनत और उम्मीद के साथ आगामी फसल की तैयारी में जुटे हैं। खेतों में जिला कलेक्टर की मौजूदगी ने किसानों का मनोबल बढ़ाया और प्रशासन तथा किसानों के बीच बेहतर समन्वय का सकारात्मक संदेश भी दिया। किसानों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे कृषि और किसान हित में प्रेरणादायक कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed