पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur-Ahmedabad Highway Accident College Student on Way to Exam Crushed by Vehicle, Dies

उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर सड़क हादसा: परीक्षा देने जा रही छात्रा को वाहन ने कुचला; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 30 Jun 2026 07:45 AM IST
सलूंबर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: सलूंबर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 07:45 AM IST
सार

सलूंबर जिले में परीक्षा देने जा रही कॉलेज छात्रा साइना मीणा की नेशनल हाईवे-48 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर हालत में उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Udaipur-Ahmedabad Highway Accident College Student on Way to Exam Crushed by Vehicle, Dies
उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सलूंबर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉलेज छात्रा की जान चली गई। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर परीक्षा देने जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन




मृतका की पहचान साइना मीणा (पुत्री सवा मीणा) निवासी खरबर-बी नदी फला, सराड़ा (सलूंबर) के रूप में हुई है। वह उदयपुर स्थित मीरा गर्ल्स कॉलेज में द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी। सोमवार दोपहर वह परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन


हाईवे पार करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार साइना परसाद थाना क्षेत्र स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत छात्रा को परसाद के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर और कंधे में आई थीं गंभीर चोटें
परसाद थाना पुलिस के अनुसार हादसे में छात्रा के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने बताया कि साइना दोपहर करीब 12 बजे परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी और रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

गरीब किसान परिवार की बेटी थी साइना
साइना मीणा एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसके पिता सवा मीणा खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार ने बेटी की पढ़ाई को लेकर कई सपने संजोए थे, लेकिन परीक्षा देने जाते समय हुए हादसे ने उन सपनों को अधूरा छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।


ये भी पढ़ें-  जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दीवार ढही, तीन मजदूरों की मौत; लंच टाइम ने टाली बड़ी अनहोनी

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, फरार वाहन की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed