Salumber News: सलूंबर में चोरों का आतंक, एक रात में 10 मकानों को बनाया निशाना
Salumber News: सलूम्बर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने 10 मकानों में चोरी की। तीन मकानों से लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गई।
विस्तार
सलूम्बर जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने 10 मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने सेमारी थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों को निशाना बनाते हुए 10 घरों में चोरी की। इनमें से 3 मकानों से लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गई, जबकि शेष 7 मकानों में सामान बिखरा मिला। सुबह सूचना मिलने पर सेमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई।
इनके घरों में हुई चोरी
जोशी दमावत मोहल्ले में तोलाराम जोशी के घर चोरी हुई। परिवार शादी में गया हुआ था। चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और 6 तोला सोना एवं चांदी के जेवर ले गए। सुथार मोहल्ले में सुरेश सुथार के घर शादी का आयोजन था। घर के आंगन में लोग नाच रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने मौका पाकर तीसरी मंजिल से 50 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। एक महिला ने उसे देखते ही आवाज लगाई, लेकिन वह छत के रास्ते भाग निकला। सदर बाजार में महेश माहेश्वरी के घर से आधा तोला सोने के टॉप्स और 32 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई। नरेश औदिच्य सहित 7 अन्य मकानों में तोड़फोड़ की गई, लेकिन वहां कोई कीमती सामान नहीं मिला।
ये भी पढ़ें: आहोर में जवाई नहर के पानी को लेकर हिंसक संघर्ष, इलाज के दौरान युवक की मौत
ग्रामीणों में आक्रोश
एक साथ 10 मकानों में हुई चोरी के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से प्रभावी गश्त करने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.