{"_id":"6a426ece94e477a2e406aa4b","slug":"warning-issued-to-responsible-officials-sending-a-message-of-strict-action-against-illegal-activities-sp-takes-action-against-negligence-parsad-sho-transferred-to-police-lines-salumber-news-c-1-1-noi1542-4447466-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salumber News: कानून-व्यवस्था में लापरवाही पर गिरी गाज, एसपी का बड़ा एक्शन, परसाद थानाधिकारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Salumber News: कानून-व्यवस्था में लापरवाही पर गिरी गाज, एसपी का बड़ा एक्शन, परसाद थानाधिकारी लाइन हाजिर
Mon, 29 Jun 2026 08:01 PM IST
सलूंबर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
Published by: सलूंबर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:01 PM IST
सार
सलूंबर पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए परसाद थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध खनन, तस्करी और अन्य अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
थानाधिकारी नरेश कुमार फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक विशनाराम बिश्नोई ने परसाद थानाधिकारी नरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर की लापरवाही, उदासीनता या अवैध गतिविधियों के प्रति ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि परसाद थाना क्षेत्र पिछले कुछ समय से विभिन्न अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। क्षेत्र में अवैध क्वार्ट्ज खनन और उसके परिवहन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित एक होटल के पीछे खड़े टैंकर से तेल चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव, पुलिस को बताए बगैर रातोंरात दफनाया, अब कब्र से निकलेगा सच
विज्ञापन
परसाद थानाधिकारी को लाइन हाजिर किए जाने को पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से यह भी संकेत मिला है कि अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक विशनाराम बिश्नोई ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध खनन, तस्करी, चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण या कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाएगी।