{"_id":"69c92e199b73eba2d7033ad4","slug":"sawai-madhopur-news-foreign-woman-tourist-dies-in-ranthambore-after-sudden-illness-declared-dead-at-hospita-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News: रणथंभौर में विदेशी महिला पर्यटक की मौत, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News: रणथंभौर में विदेशी महिला पर्यटक की मौत, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार
रणथंभौर घूमने आई आयरलैंड की महिला पर्यटक मरियम फ्रांसिस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रणथंभौर में विदेशी महिला पर्यटक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक विदेशी महिला पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसिस (40) अपने दोस्तों के साथ रणथंभौर घूमने आई थीं और होटल रणथंभौर हेरिटेज हवेली में ठहरी हुई थीं।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल अपैक्स रणथंभौर सेविका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कुंडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही मामले की सूचना भारतीय दूतावास और आयरलैंड दूतावास को दी गई।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, आत्मनिर्भरता के दावे पर उठाए सवाल
गणेश धाम चौकी प्रभारी हरभान सिंह के अनुसार दूतावास से अनुमति मिलने के बाद शनिवार शाम को पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को सौंपकर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला पर्यटक की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन