{"_id":"69ce71f734853fa81b0c2a90","slug":"doctor-kirodi-sawai-madhopur-news-c-1-1-noi1439-4118559-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सवाई माधोपुर में शिक्षा ढांचे को मिला नया बल, किरोड़ी लाल मीणा ने किया विद्यालय भवनों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सवाई माधोपुर में शिक्षा ढांचे को मिला नया बल, किरोड़ी लाल मीणा ने किया विद्यालय भवनों का लोकार्पण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर के बनोटा और भाड़ौती में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने नए विद्यालय भवनों और कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। करोड़ों की लागत से बने इन भवनों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
किरोड़ी लाल मीणा ने किया विद्यालय भवनों का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के बनोटा गांव और भाड़ौती कस्बे में गुरुवार को आपदा राहत एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने राजकीय विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों और कक्षा-कक्षों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बनोटा में विद्यालय भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया, वहीं भाड़ौती में भी नए कक्षा-कक्षों और सुविधाओं का शुभारंभ किया।
Trending Videos
शिक्षा के लिए मजबूत आधारभूत संरचना पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रदेश के होनहार बालक-बालिकाओं को बेहतर सुविधाओं से युक्त विद्यालय भवन उपलब्ध कराना समाज और राज्य सरकार की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
नवीन भवनों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण के साथ-साथ प्रयोगात्मक शिक्षा, डिजिटल संसाधन और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं से छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और उन्हें बेहतर अवसर मिलेंगे।
जनसहभागिता और भामाशाहों के योगदान की सराहना
इस अवसर पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने विद्यालय निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों और ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी और राज्य सरकार के सहयोग से ही शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक विकास संभव है।
करोड़ों की लागत से तैयार हुआ बनोटा विद्यालय भवन
जानकारी के अनुसार, बनोटा में नवनिर्मित विद्यालय भवन की लागत लगभग 2.05 करोड़ रुपये है, जिसमें राज्य सरकार और जनसहभागिता दोनों का योगदान शामिल है। इस भवन में 16 कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कॉन्फ्रेंस या कम्प्यूटर कक्ष, स्टेज, चारदीवारी और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। साथ ही शौचालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी निर्माण किया गया है।
पढ़ें- Rajasthan: सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान SI परीक्षा स्थगित करने से इनकार, अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति
भाड़ौती विद्यालय में नए कक्षा-कक्षों का लोकार्पण
इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाड़ौती में 20 लाख 76 हजार रुपये की लागत से दो नए कक्षा-कक्षों का निर्माण कर उनका उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और सभी ने विद्यालय विकास के लिए सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।
संस्कृति कार्यक्रम और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम के बाद स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पद दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मंत्री ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों कक्षा दसवीं-2025 की कल्पना मीणा, वर्ष 2026 की अंगूरी मीणा और बारहवीं बोर्ड परीक्षा-2026 की सोनिया मीणा को सम्मानित किया।