सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Ranthambore: Rare Sight Witnessed During Tiger Safari, Tigress Mahi Climbs Tree in Attempt to Hunt a Bird

रणथंभौर में दुर्लभ नजारा: पेड़ की फुनगी पर चढ़ गई बाघिन माही, इस पक्षी का शिकार करने का तरीका देख चौंके सैलानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranthambore Rare Sight: रणथंभौर टाईगर रिजर्व में सफारी के दौरान बाघिन माही ने ग्रे हेरॉन पक्षी का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ने का प्रयास किया। कई मिनट तक कोशिश के बावजूद वह असफल रही, जिससे सैलानियों ने दुर्लभ दृश्य कैमरे में कैद किया।

Ranthambore: Rare Sight Witnessed During Tiger Safari, Tigress Mahi Climbs Tree in Attempt to Hunt a Bird
पेड़ पर शिकार करने चढ़ी बाघिन माही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रणथंभौर टाईगर रिजर्व में टाइगर सफारी के दौरान सैलानियों को अक्सर वन्यजीवों के रोमांचक दृश्य देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक दुर्लभ और यादगार दृश्य उस समय देखने को मिला, जब सैलानी जोन नंबर तीन में सफारी के लिए पहुंचे।

Trending Videos

 
बाघिन माही के दीदार से उत्साहित हुए सैलानी
इस दौरान सैलानियों को बाघिन रिद्धि टी 124 की बेटी आरबीटी 2504 माही के दीदार हुए। बाघिन की अठखेलियों को देखकर सैलानी उत्साहित हो उठे और इस पल को अपने कैमरों में कैद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पेड़ पर चढ़कर किया शिकार का प्रयास
पद्मला तालाब के पास सैलानियों ने एक बेहद दुर्लभ दृश्य देखा, जब बाघिन माही ग्रे हेरॉन नामक पक्षी का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ गई। बाघिन का इस तरह पेड़ पर चढ़ना सैलानियों के लिए आश्चर्यजनक था।
 

Ranthambore: Rare Sight Witnessed During Tiger Safari, Tigress Mahi Climbs Tree in Attempt to Hunt a Bird
पेड़ पर शिकार करने चढ़ी बाघिन माही - फोटो : अमर उजाला

लगातार प्रयास के बावजूद नहीं मिला शिकार
करीब तीन से चार मिनट तक बाघिन माही ने पेड़ की शाखाओं पर चढ़कर पक्षी को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि ग्रे हेरॉन पेड़ की पतली और ऊपरी डाल पर बैठा था, जहां तक बाघिन अपने भारी शरीर के साथ नहीं पहुंच सकी।

पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर जारी, कई जिलों में आंधी-बारिश
 
डालियां हिलाकर भी किया प्रयास
बाघिन ने पेड़ की डालियों को हिलाकर पक्षी को गिराने की कोशिश भी की, लेकिन पक्षी की पकड़ मजबूत होने के कारण वह नहीं गिरा। अंततः सभी प्रयास असफल होने पर बाघिन पेड़ से नीचे कूद गई।
 
पहले भी कर चुकी है ऐसे प्रयास
गौरतलब है कि बाघिन आरबीटी 2504 माही इससे पहले भी शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ती नजर आ चुकी है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह बाघिन बेहद फुर्तीली और सक्रिय है तथा शिकार के लिए असामान्य प्रयास करने से भी नहीं चूकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed