सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Ranthambore Tiger Reserve: Tigress Shakti Takes Down Crocodile in Minutes; Tourists Stunned by Rare Sight

रणथंभौर टाइगर रिजर्व: बाघिन ‘शक्ति’ ने मिनटों में मगरमच्छ को किया ढेर, दुर्लभ नजारा देख पर्यटक हैरान; वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Tigress Kills Crocodile: रणथंभौर में बाघिन शक्ति ने मगरमच्छ का शिकार कर दुर्लभ नजारा पेश किया। टाइगर सफारी के दौरान पर्यटकों ने यह घटना देखी और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। विशेषज्ञों ने इसे बाघिन की ताकत और रणनीति का उदाहरण बताया, जो चर्चा में है।

Ranthambore Tiger Reserve: Tigress Shakti Takes Down Crocodile in Minutes; Tourists Stunned by Rare Sight
बाघिन शक्ति ने किया मगरमच्छ का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक बार फिर दुर्लभ और रोमांचक वन्यजीव नजारा देखने को मिला। रणथंभौर नेशनल पार्क में सुबह की टाइगर सफारी के दौरान पर्यटकों ने ऐसा दृश्य देखा, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। यह घटना जोन नंबर 4 के जामुन देह क्षेत्र की बताई जा रही है।

Trending Videos

 
बाघिन ‘शक्ति’ ने दिखाया अद्भुत शिकार कौशल
जानकारी के अनुसार, शक्ति नामक बाघिन टी-111 ने अपने शिकार कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक मगरमच्छ का शिकार किया। आमतौर पर मगरमच्छ को पानी का बेहद ताकतवर शिकारी माना जाता है, लेकिन इस बार बाघिन शक्ति ने उसे मात दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घात लगाकर किया तेज हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह की पारी में सफारी पर निकले पर्यटकों ने देखा कि बाघिन शक्ति पानी के किनारे घात लगाए बैठी थी। कुछ ही पलों में उसने तेजी से हमला किया और मगरमच्छ को काबू में कर लिया। यह पूरा घटनाक्रम इतना अचानक था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए।


 
शिकार के बाद चट्टानों तक घसीटा
शिकार करने के बाद बाघिन ने मगरमच्छ को अपनी ताकत के दम पर खींचकर चट्टानों तक पहुंचाया। यह दृश्य बेहद दुर्लभ माना जा रहा है, क्योंकि बाघ द्वारा मगरमच्छ का शिकार बहुत कम देखने को मिलता है।
 
पर्यटकों ने कैमरों में कैद किया पूरा घटनाक्रम
घटना के दौरान मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया। जैसे ही तस्वीरें और वीडियो सामने आए, यह घटना तेजी से चर्चा का विषय बन गई और वन्यजीव प्रेमियों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बन गई।



पढ़ें- Rajasthan: रींगस में खाटू श्याम भक्त दंपती को दुकानदार ने पीटा, कचौरी खाने को लेकर हुआ विवाद; देखें वीडियो
 
विशेषज्ञों ने बताया दुर्लभ और अहम घटना
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना बाघिन की ताकत, रणनीति और आत्मविश्वास को दर्शाती है। साथ ही यह भी स्पष्ट करती है कि जंगल में परिस्थितियां हर पल बदल सकती हैं और किसी भी शिकारी की स्थिति पल भर में बदल सकती है।
 
रणथंभौर की खास पहचान में जुड़ा नया अध्याय
रणथंभौर नेशनल टाइगर रिजर्व पहले से ही अपने बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस तरह की घटनाएं इसकी विशेष पहचान को और मजबूत करती हैं। बाघिन शक्ति का यह शिकार लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed