सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Sawai Madhopur News: Fire breaks out in car under unknown circumstances, major accident avoided

Sawai Madhopur News: अज्ञात कारणों से कार में लगी आग से फैली दहशत, दमकल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

एक ही दिन में दो स्थानों पर आग लगने की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया। समय रहते दमकलकर्मियों की कार्रवाई से दोनों जगह स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

Sawai Madhopur News: Fire breaks out in car under unknown circumstances, major accident avoided
सवाई माधोपुर नगर परिषद की दमकल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जिला मुख्यालय पर मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। एक ओर खेरदा क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक कार जलकर राख हो गई, वहीं चकचैनपुरा इलाके में एक घर में गैस सिलेंडर भभक गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों स्थानों पर आग पर काबू पाया।

Trending Videos


नगर परिषद के अतिरिक्त फायर ऑफिसर कृष्णकांत मीणा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि खेरदा के मोती नगर स्थित पावर हाउस के पास एक कार में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल वाहन को मौके पर रवाना किया गया और टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। आग की चपेट में आई कार भरतलाल मीणा पुत्र शिव नारायण मीणा, निवासी मोती नगर खेरदा (अमन स्कूल के पास) की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह, प्रधानमंत्री को दिया मेवाड़ आने का निमंत्रण, संसद भवन में हुई मुलाकात

इसी तरह भरतपुर कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि चकचैनपुरा स्थित बिजली पावर हाउस के पास अपोलो टायर्स शोरूम के समीप एक घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई है। सूचना पर दमकल गाड़ी को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया। दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed