{"_id":"6a36860c1508dda7040ad8d3","slug":"tourists-saw-a-cub-of-tigress-t-111-shakti-hunting-a-sambar-sawai-madhopur-news-c-1-1-noi1439-4414911-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणथंभौर में रोमांच का चरम! पर्यटकों के सामने शावक ने किया सांभर का शिकार, कैमरों में कैद हुआ दुर्लभ नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणथंभौर में रोमांच का चरम! पर्यटकों के सामने शावक ने किया सांभर का शिकार, कैमरों में कैद हुआ दुर्लभ नजारा
Sun, 21 Jun 2026 06:09 PM IST
सवाई ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:09 PM IST
सार
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बेहद दुर्लभ और रोमांचक दृश्य देखने को मिला। जोन नंबर-5 में बाघिन टी-111 शक्ति के एक शावक ने सांभर का शिकार किया। शिकार के बाद बाघिन शक्ति और उसके दोनों शावक शिकार का आनंद लेते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया।
विज्ञापन
पर्यटकों ने बाघिन टी-111 शक्ति के एक शावक को सांभर का शिकार करते देखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को रोमांचित कर देने वाला नजारा देखने को मिला। रणथंभौर के जोन नंबर-5 में सफारी के दौरान पर्यटकों ने बाघिन टी-111 शक्ति के एक शावक को सांभर का शिकार करते देखा। शिकार के बाद बाघिन शक्ति और उसके दोनों शावक शिकार का आनंद लेते नजर आए, जिसे देखकर पर्यटक खासे उत्साहित और रोमांचित हो उठे।
पहले हुए बाघिन शक्ति और शावकों के दीदार
जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को सबसे पहले बाघिन टी-111 शक्ति और उसके दो शावकों के दर्शन हुए। कुछ ही देर बाद एक शावक ने सांभर का शिकार कर लिया। इस दौरान बाघिन और दोनों शावक शिकार के पास मौजूद रहे और लंबे समय तक वहीं नजर आए।
कैमरों में कैद हुआ दुर्लभ वन्यजीव दृश्य
इस दुर्लभ घटनाक्रम को देखकर पर्यटकों में उत्साह का माहौल बन गया। कई पर्यटकों ने पूरे दृश्य को अपने कैमरों और मोबाइल फोन में कैद कर लिया। जंगल सफारी के दौरान इस तरह का प्राकृतिक शिकार देखना वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद खास अनुभव माना जाता है।
विज्ञापन
शावकों को शिकार के गुर सिखा रही है बाघिन शक्ति
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों बाघिन टी-111 शक्ति अपने करीब एक वर्ष के शावकों को शिकार करने और जंगल में जीवित रहने के तरीके सिखा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि शावकों के लिए यह प्रशिक्षण उनकी स्वतंत्र जीवनशैली की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
यह भी पढ़ें: सीएम भजनलाल ने माउंट आबू में किया योग, बोले- स्वस्थ जीवन के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
रणथंभौर की चर्चित बाघिनों में शामिल है शक्ति
करीब आठ वर्ष की उम्र वाली बाघिन टी-111 शक्ति रणथंभौर की चर्चित बाघिनों में गिनी जाती है। वह अपने शावकों के साथ अक्सर विभिन्न जोनों में दिखाई देती है और वन्यजीव प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। हालिया घटनाक्रम ने एक बार फिर रणथंभौर में वन्यजीव पर्यटन के रोमांच को नई पहचान दी है।