{"_id":"69cb6f4a54779c08ca09f870","slug":"3-innocent-children-died-sikar-news-c-1-1-noi1438-4110081-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: मासूमों की कब्र बनी मिट्टी की सुरंग, तीन बच्चों की दर्दनाक मौत; एक दोस्त बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: मासूमों की कब्र बनी मिट्टी की सुरंग, तीन बच्चों की दर्दनाक मौत; एक दोस्त बाल-बाल बचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार
खेलने के लिए बनी मिट्टी की सुरंग तीन मासूमों की कब्र बन गई। बच्चों ने एक खेत में तीन से चार फीट ऊंचे मिट्टी के टीले के नीचे खेलने के लिए सुरंग बना रखी थी, जिसके अचानक ढह जाने से ये हादसा हुआ।
मिट्टी की सुरंग ढहने से तीन मासूमों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीकर के नेछवा थाना इलाके में खेलने के लिए बनाई गई मिट्टी की सुरंग ढहने से तीन मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ में खेलने गया उनका चौथा दोस्त बाल-बाल बच गया, जिसकी चीख-पुकार से ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिल सकी। फिलहाल तीनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Trending Videos
घटना गनेड़ी गांव की है। यहां खेत में 3 से 4 फीट ऊंचे मिट्टी के टीले के नीचे बच्चों ने खेलने के लिए एक सुरंग बना रखी थी, जिससे वे एक तरफ से दूसरी तरफ आते-जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह गांव के होलाश मेघवाल (10), नानूराम मेघवाल, गौतम सैनी (14) पुत्र रतनलाल सैनी, दीपेश नायक (12) पुत्र भंवरलाल नायक और कृष्ण वहां पहुंचे। कृष्ण सुरंग के बाहर ही था, जबकि बाकी तीनों अंदर चले गए।
ये भी पढ़ें: RBSE 12th Topper List: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 97.54%, एक संकाय में लड़कों ने तो दो में लड़कियों ने मारी बाजी
इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और होलाश, गौतम और दीपेश उसके नीचे दब गए। कृष्ण के भी पैर मिट्टी में दब गए थे, लेकिन उसने किसी तरह खुद को संभालते हुए अपने दोस्तों को निकालने की कोशिश की। जब वह सफल नहीं हो पाया तो जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलते ही नेछवा पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद तीनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए।
होलाश के पिता नानूराम की करीब एक साल पहले मृत्यु हो चुकी है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। वहीं दीपेश के पिता ने भी करीब डेढ़ से दो साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में नेछवा थाना प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि बच्चों के खेलने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन