फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A crowd of passengers gathered at Reengus Station railways received revenue of more than ₹1.25 crore

Sikar: बाबा श्याम के भक्तों से पटा रींगस जंक्शन, तीन दिन में 1.5 लाख लोगों ने की यात्रा, रेलवे ने की बंपर कमाई

Sun, 28 Jun 2026 06:30 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 06:30 PM IST
सार

खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने रींगस रेलवे स्टेशन को इन दिनों आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में बदल दिया है। एकादशी और द्वादशी के अवसर पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण पिछले तीन दिनों में रींगस रेलवे स्टेशन से 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। 

विज्ञापन
A crowd of passengers gathered at Reengus Station railways received revenue of more than ₹1.25 crore
रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एकादशी और द्वादशी के बाद सप्ताहांत की छुट्टियों के चलते शनिवार और रविवार को भी श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि हुई। रविवार को भी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। ट्रेनों में यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं। श्रद्धालुओं की इस अभूतपूर्व आवाजाही से रेलवे को सवा करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। रविवार को भी स्टेशन पर दिनभर भारी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन


सप्ताहांत की छुट्टियों ने और बढ़ाई श्रद्धालुओं की भीड़
रींगस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं। कई ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंचने के कारण स्टेशन परिसर पूरी तरह श्रद्धालुओं से भर गया। रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार मोर्चा संभाले रखा।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए विशेष इंतजाम
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने स्टेशन परिसर में विशेष इंतजाम किए हैं। तेज धूप, बारिश और गर्मी से बचाव के लिए होल्डिंग शेल्टरों में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। साथ ही टिकट वितरण, प्लेटफॉर्म प्रबंधन और यात्री मार्गदर्शन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


160 जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत
भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए जयपुर मंडल से अधिकारियों का एक विशेष दल भी रींगस स्टेशन पर तैनात किया गया है, जो रविवार तक अपनी सेवाएं देगा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने 100 आरपीएफ और 60 जीआरपी जवानों को तैनात किया है। इनमें महिला सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं। रेलवे और जीआरपी के अलावा स्वयंसेवक तथा अन्य अधिकारी भी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: डमी कैंडिडेट बनकर दिलाई सरकारी नौकरी, दो साल बाद SOG के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी छात्र

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे के सीनियर डीसीएम जगदीश कुमार और डीएससी ओंकार सिंह स्वयं स्टेशन पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने टिकट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed