{"_id":"69dc6a416c289892a8068584","slug":"crowd-gathered-for-bhagwat-katha-became-an-opportunity-womens-jewellery-was-stolen-sikar-news-c-1-1-noi1438-4157572-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: एक तरफ श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे थे भक्त, दूसरी ओर महिलाओं ने जेवर कर दिए साफ; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: एक तरफ श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे थे भक्त, दूसरी ओर महिलाओं ने जेवर कर दिए साफ; मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
रींगस में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर तीन महिलाओं के जेवरात चोरी कर लिए, जिसके बाद स्थल पर हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में पूछताछ कर रही पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के रींगस कस्बे में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान चोरी की वारदात सामने आने से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल बन गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंचे थे, इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने महिलाओं के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कथा में शामिल होने आई दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी हो गई, जबकि एक अन्य महिला के कानों के टॉप्स गायब हो गए। यह घटना उस समय हुई जब कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला का मंचन चल रहा था और पंडाल में भारी भीड़ मौजूद थी। श्रद्धालु मंचन में मग्न थे, उसी दौरान चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।
अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
जब महिलाओं को अपने जेवरात गायब होने का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित महिलाएं थाने पहुंचीं और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कथा स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
ये भी पढ़ें- राजस्थान के भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बवाल, पुलिस ने महिलाओं पर बरसाए डंडे
गौरतलब है कि इन दिनों शहर में आचार्य गोविंद भैया के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। भीड़भाड़ वाले आयोजनों में इस तरह की घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है, ऐसे में पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
Trending Videos