सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fire broke out in a sweet shop at Khatu fair in Sikar

Sikar: खाटू मेले में मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान; आधे घंटे में पाया गया आग पर काबू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar News: खाटू में पुलिस और प्रशासन की सख्ती के विरोध में बीती दोपहर से ही खाटू में तमाम दुकानें बंद है। प्रेमानंद मिष्ठान भंडार की दुकान भी कल दोपहर से ही बंद थी। सुबह 4 बजे आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें निकलती हुई देखी तो मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को बुलाया गया।

Fire broke out in a sweet shop at Khatu fair in Sikar
खाटू मेले में मिठाई की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

सीकर में बाबा खाटूश्याम के मेले के दौरान मंदिर परिसर के पास आग लगने की घटना सामने आई है। आग मिठाई की दुकान में लगी है। जिस पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया गया। आग लगने के चलते लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
Trending Videos


आग लगने की यह घटना खाटू में मंदिर से पहले 75 फीट ग्राउंड के नजदीक प्रेमानंद मिष्ठान भंडार की है। यहां सुबह 4 बजे के करीब लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती हुई देखी। इसके बाद दमकल को मौके पर बुलाया जाएगा। करीब आधे घंटे में आग पर काबू भी पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल खाटू में पुलिस और प्रशासन की सख्ती के विरोध में बीती दोपहर से ही खाटू में तमाम दुकानें बंद है। प्रेमानंद मिष्ठान भंडार की दुकान भी कल दोपहर से ही बंद थी। सुबह 4 बजे आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें निकलती हुई देखी तो मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को बुलाया गया। जिन्होंने करीब 4:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने के असल कारणों का पता नहीं लग पाया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी है।

बता दें कि जहां पर यह हादसा हुआ है, वहां से 75 फीट ग्राउंड की 14 लाइन नजदीक है। हालांकि मेले के दौरान हमेशा यहां पास ही दमकल की गाड़ियां खड़ी रहती है। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पास में ही कई दुकानें और भी है। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं फैली।

खाटू मेले का है आज पांचवा दिन
सीकर जिले के प्रसिद्ध आश्रम खाटू श्याम जी में चल रहे बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी मेले का आज पांचवा दिन है। आज भी बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए खाटू श्याम जी पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed