सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   burning mother-in-law case Wanted son-in-law arrested accused of crime for not getting information about wife

Sirohi News: पेट्रोल डालकर सास को जिंदा जलाया, वांछित दामाद गुजरात से गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi News: सिरोही के आबूरोड में सास को जलाने के मामले में फरार आरोपी जमाई लाडूराम गरासिया गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने उसे गुजरात से पकड़ा। उपचार के दौरान महिला की मौत हुई थी। आरोपी से पूछताछ जारी है।

burning mother-in-law case Wanted son-in-law arrested accused of crime for not getting information about wife
वांछित आरोपी जमाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही जिले में सास पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में आबूरोड सदर पुलिस ने वांछित आरोपी जमाई को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पूर्व हुई इस वारदात के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

Trending Videos

 
गुजरात से दस्तयाब कर किया गिरफ्तार
आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी प्रदीप डांगा की अगुवाई में की गई कार्रवाई में मालियावास, सियावा, पुलिस थाना आबूरोड रीको जिला सिरोही निवासी लाडुराम पुत्र धनाराम गरासिया को आरोपी की पहली पत्नी के मामा के घर ढोलिया गुजरात से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि वारदात के बाद वह गुजरात में अमीरगढ और ईकबालगढ़ के आसपास स्थित आदिवासी गांवों में लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस टीम ने लगातार दबिश दी
कार्रवाई में आबूरोड सदर पुलिस थाना के कांस्टेबल बृजभूषण, उम्मेदसिंह, दिनेश कुमार एवं विष्णू खीचड़ शामिल रहे। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी और लगातार निगरानी रखी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
 
उपचार के दौरान महिला की हुई मौत
पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को मालियावास, सियावा निवासी श्रीमती केरी पत्नी छगनलाल गरासिया को आग से झुलसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे, जहां पता चला कि जवाई लाडूराम गरासिया ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। उस समय पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं थीं, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया।
 
पालनपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजन घायल महिला को पालनपुर, गुजरात लेकर गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। साथ ही मोबाइल फोरेंसिक टीम पाली के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी किया गया।

पढ़ें- Jhalawar News: नर्सिंग छात्रा सुसाइड केस में नया मोड़, अंतिम संस्कार के बाद युवक पर प्रताड़ना के आरोप
 
मोबाइल बंद कर छिपता रहा आरोपी
पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। थाना स्तर पर गठित टीम ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पिछले दो-तीन वर्षों से मालियावास में नहीं रह रहा था। मुखबिरों से सूचना मिली कि वह चित्रासनी के पास वागरोल गांव में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। पुलिस ने वहां भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
 
पत्नी की जानकारी नहीं देने पर नाराजगी का आरोप
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मृतका की पुत्री अमीया से दो-तीन साल पहले शादी की थी। अमीया वारदात से करीब 15 दिन पूर्व अपने पीहर भाटनीफली आई थी। पीहर से वापस नहीं आने पर आरोपी ने अपनी सास से अमीया के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने सास पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
 
आगे की पूछताछ जारी
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed