फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   sikar honey trap businessman robbery two accused arrested

सीकर: हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से 10 लाख की लूट, चंडीगढ़ से बुलाकर फ्लैट में बनाया बंधक; दो गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 01:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 28 Oct 2026 01:01 PM IST
सार

राजस्थान के सीकर में उद्योग नगर थाना पुलिस ने जयपुर के एक होटल कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने के मामले में चूरू निवासी निरंजन उर्फ निंजू और निखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संजना कल्याण नाम की युवती ने कारोबारी को पहले चंडीगढ़ मिलने के लिए बुलाया और फिर 17 अक्टूबर को सीकर की एक निजी रेजीडेंसी के फ्लैट में बुलाया।

विज्ञापन
sikar honey trap businessman robbery two accused arrested
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के सीकर में हनीट्रैप के जरिए जयपुर के एक होटल कारोबारी को बुलाकर लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने इस मामले में चूरू निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ने कारोबारी को पहले चंडीगढ़ में मिलने के लिए बुलाया और फिर सीकर के एक फ्लैट में बुलाकर बंधक बना लिया। वहां पिस्टल दिखाकर मारपीट की और सोने के आभूषण, मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक युवती और अन्य लोगों के साथ मिलकर गिरोह बना रखा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चूरू निवासी निरंजन उर्फ निंजू (21) पुत्र विनोद जाट और निखिल (20) पुत्र सुरेश जाट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ बुलाया, फिर सीकर के फ्लैट में बुलाकर की लूटपाट

पुलिस के अनुसार, संजना कल्याण नाम की युवती ने कारोबारी को पहले चंडीगढ़ मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद 17 अक्टूबर को उसे सीकर स्थित एक निजी रेजीडेंसी के बी-ब्लॉक में फ्लैट नंबर 201 पर बुलाया गया। कारोबारी के फ्लैट में पहुंचने के करीब 10 से 15 मिनट बाद वहां आठ से 10 युवक आ गए। आरोपियों ने युवती को फ्लैट से बाहर भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने कारोबारी के साथ मारपीट की और उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूटपाट की। आरोपी उसकी सोने की चेन, अंगूठी, कड़ा, मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी ने 18 अक्टूबर को उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्ड से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की जांच थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने की। टीम ने सीकर शहर और रेजीडेंसी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा पीड़ित के मोबाइल फोन और ऑनलाइन भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी और निरंजन उर्फ निंजू व निखिल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह का सरगना पहले भी हनीट्रैप मामले में हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का सरगना वर्ष 2022 में भी हनीट्रैप के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका और वारदात से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed