सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: CM Bhajanlal Sharma taunts Congress Don't show paw, it has made country and state bald

Rajasthan Politics: ‘पंजा मत दिखाइए, इसने देश और प्रदेश को गंजा कर दिया’, CM भजनलाल ने क्यों कहा ऐसा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Apr 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar News: सीएम भजनलाल शर्मा शनिवार को सीकर जिले के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने कई स्थानों पर आम सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष किया और एक काम करके वायरल भी हो गए। पढ़ें पूरी खबर...।

Sikar News: CM Bhajanlal Sharma taunts Congress Don't show paw, it has made country and state bald
सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को सीकर जिले के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने सरगोठ से लेकर फतेहपुर शेखावाटी तक कई स्थानों पर आम सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोश और उत्साह के साथ किया। हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का जुटाव देखने को मिला, जिससे पूरे जिले में चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- Rajasthan: भीमराव आंबेडकर से जुड़े पांच तीर्थ स्थल देख सकेंगे दलित समाज के लोग, लंदन स्थित उनका घर भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने सीकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन से संवाद किया और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने विपक्ष पर तीखे राजनीतिक हमले भी किए। एक सभा में जब कुछ लोगों ने हाथ उठाकर अभिवादन किया तो मुख्यमंत्री ने चुटीले अंदाज में कहा कि पंजा मत दिखाइए, इसने देश और प्रदेश को गंजा कर दिया। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर तंज कसा और विपक्ष की नीतियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष यमुना जल समझौता रद्द करना चाहता था, जिससे प्रदेश की जनता का नुकसान हो सकता था।


 
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का एक अनोखा अंदाज भी सामने आया, जब वे शेखावाटी के प्रसिद्ध तरबूज का आनंद लेते नजर आए। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे बैठकर तरबूज खाया और अपने साथ मौजूद सभी लोगों को भी खिलाया। यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
 
मुख्यमंत्री के साथ यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित कई प्रमुख जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरे से यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और कार्यकर्ता भी जोश से लबरेज हैं।

यह भी पढ़ें- Jodhpur Weather: तपती गर्मी में चोर ने चोरी किया कूलर; अगली सुबह स्टैंड उठाने लौटा तो हो गया कांड... जानें


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed