{"_id":"6811f490e381ef63c90635a4","slug":"sikar-news-gang-duping-people-on-pretext-of-marriage-busted-con-bride-in-police-net-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: पुलिस के शिकंजे में लुटेरी दुल्हन, शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: पुलिस के शिकंजे में लुटेरी दुल्हन, शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 30 Apr 2025 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
शादी के झांसे में फंसाकर लाखों रुपयों की ठगी के मामले में पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना लुटेरी दुल्हन का पिता पहले से ही पुलिस हिरासत में है।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले की दांतारामगढ़ पुलिस ने शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन तमन्ना को मथुरा से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सुनियोजित तरीके से युवकों से शादी कर मोटी रकम ऐंठता और फिर फरार हो जाता था। थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि इस गिरोह में तमन्ना के साथ उसके पिता भगत सिंह, मां सरोज और भाई सूरज भी शामिल हैं। पुलिस ने भगत सिंह और सरोज को 18 दिसंबर 2024 को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरी दुल्हन काजल और सूरज अब भी फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश तेज कर दी है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7.50 लाख के जाली नोट जब्त, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
यह मामला 26 नवंबर 2024 का है, जब खाचरियावास निवासी ताराचंद जाट ने दांतारामगढ़ थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि जयपुर में भगत सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी। भगत सिंह ने अपनी बेटियों काजल और तमन्ना की शादी ताराचंद के बेटों भंवरलाल और शंकरलाल से करवाने का प्रस्ताव दिया। शादी की तैयारियों के नाम पर भगत सिंह ने 11 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 21 मई 2024 को खाचरियावास के गोविंद हॉस्पिटल गेस्ट हाउस में दोनों बेटों की शादी करवाई गई लेकिन शादी के दो दिन बाद ही दोनों दुल्हनें, उनके माता-पिता और भाई गहने, कपड़े व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार को जब धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
तमन्ना की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक भगत सिंह एक संगठित गिरोह का सरगना है, जो अपनी बेटियों की शादी के झांसे में युवकों को फंसाकर लाखों रुपये की ठगी करता था। शादी के तुरंत बाद पूरा परिवार माल समेटकर फरार हो जाता था। थानाधिकारी बसेरा ने बताया कि तमन्ना से गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही काजल और सूरज को भी गिरफ्तार कर गिरोह के बाकी सदस्यों व अन्य वारदातों का खुलासा किया जाएगा।