सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Injured youth suffering after being hit by train at Ringas railway station did not get stretcher

Sikar News: रींगस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर 20 मिनट तक तड़पता रहा घायल युवक, नहीं मिला स्ट्रेचर; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Apr 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar News: सीकर के रींगस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर घायल युवक 20 मिनट तक तड़पता रहा, लेकिन उसे स्ट्रेचर नहीं मुहैया कराया गया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर...।

Sikar News: Injured youth suffering after being hit by train at Ringas railway station did not get stretcher
घटनास्थल पर बीस मिनट तक तड़पता रहा घायल युवक - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार

सीकर जिले के रींगस रेलवे स्टेशन पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने न केवल रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया बल्कि मानवता पर भी सवाल खड़े कर दिए। एक युवक डेमो ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर कट गया। दर्द से कराहता युवक करीब 20 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर तड़पता रहा। घायल युवक को उठाने के लिए मौके पर स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं था। यात्रियों का कहना है कि काफी देर तक कोई सहायता नहीं पहुंची। अंततः यात्रियों के विरोध और आक्रोश के बाद युवक को चादर में लपेटकर स्टेशन से बाहर ले जाया गया।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- Bharatpur: सरकारी स्कूल के शिक्षक की खंभे में बांधकर पिटाई, घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेल यात्री कौशल खेस्तिका ने बताया कि घटना के बाद स्टेशन पर चिकित्सा और राहत के पर्याप्त संसाधन नजर नहीं आए। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए, तो यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से तुरंत इस मामले में सख्त कदम उठाने और स्टेशन पर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की।


 
यह घटना न सिर्फ रेलवे की लापरवाही का प्रमाण है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं के गिरते स्तर को भी उजागर करती है। सवाल यह है कि आखिर ऐसी स्थिति में किस पर भरोसा किया जाए, जब न तो प्रशासन मदद के लिए मौजूद हो और न ही संवेदनशीलता दिखाने वाला समाज? रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- Ajmer: पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी-डंडों से किया जानलेवा हमला, थाने की बेरुखी के बाद SP ऑफिस पहुंचे पीड़ित दंपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed