सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Waterlogging submerges city roads, dozens of vehicles stalled; no relief expected till Sept 7

Sikar News: शहर की हर सड़क पर जलजमाव, दर्जनों गाड़ियां पानी के बीच बंद, 7 सितंबर तक नहीं मिलेगी राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में इस बार मानसून लगातार मेहरबान है। अब भले ही मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही हो लेकिन इसके बावजूद भी प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है और अभी 7 सितंबर तक इसके और जारी रहने की संभावना है।

Sikar News: Waterlogging submerges city roads, dozens of vehicles stalled; no relief expected till Sept 7
पानी में डूबीं गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शेखावाटी के सीकर जिले में आमतौर पर हमेशा सामान्य बारिश होती है लेकिन यहां पर इस बार औसत से करीब 50% ज्यादा बारिश हो चुकी है। यहां पर बुधवार को भी तेज बारिश हुई और आज गुरुवार सुबह से भी कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी है इस बारिश के चलते यहां पर बजाज रोड, नवलगढ़ रोड, स्टेशन रोड सहित तमाम सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर करीब एक फीट से ज्यादा पानी आ जाने के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ajmer News: ईद मिलादुन्नबी से पूर्व अजमेर दरगाह जगमगाई, आकर्षक रोशनी से सजा पूरा परिसर

शहर के मुख्य इलाके जाट बाजार, सूरजपोल गेट,बजाज रोड,रानी सती रोड पर पानी के बीच कई फोर व्हीलर और टू व्हीलर गाड़ियां बंद हो गई। ऐसे में इन्हें धक्के देकर बाहर निकालना पड़ा। लोग काफी ज्यादा परेशान होते आए।

बता दें कि जब भी सीकर में तेज बारिश होती है तब यहां की नवलगढ़ रोड हमेशा सुर्खियों में रहती है। इस रोड पर हमेशा जलभराव की समस्या रहती है। थोड़ी सी बारिश होने पर ही यहां करीब 4 से 5 फीट तक पानी आ जाता है। कई घंटे तक इसकी निकासी नहीं हो पाती। हाल ही में इस सड़क का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। वीडियो में एक डिलीवरी बॉय पानी के बीच ही पैदल डिलीवरी देने जाता नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed