{"_id":"69cc7c7510e1f2939109e6bd","slug":"he-did-a-disgusting-act-by-wearing-the-night-dress-of-the-neighbor-woman-now-he-is-behind-the-bars-sikar-news-c-1-1-noi1438-4113502-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar Crime: सीकर में अजीबोगरीब चोरी, महिला बनकर मंदिर पहुंचा चोर, सुबह उठते ही हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar Crime: सीकर में अजीबोगरीब चोरी, महिला बनकर मंदिर पहुंचा चोर, सुबह उठते ही हुआ गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार
सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित काल भैरव मंदिर से चांदी के छत्र चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए पड़ोस की महिला की नाइट ड्रेस पहनकर वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के काल भैरव मंदिर से चांदी के छत्र चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी युवक चोरी करने के लिए पड़ोस में रहने वाली महिला की नाइट ड्रेस पहनकर मंदिर पहुंचा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर लौटकर आराम से सो गया। लेकिन सुबह जब वह जागा तो सामने पुलिस खड़ी मिली और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गोविंद चतेरा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शिकायत के अनुसार सोमवार रात मंदिर से करीब दो दर्जन चांदी के छत्र चोरी हो गए थे। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
फुटेज में एक युवक लोहे की सरिया लेकर आता दिखाई देता है। वह पहले मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी पीता है, इसके बाद गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसता है और चोरी कर फरार हो जाता है। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ के अनुसार, पुलिस ने करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राजू के रूप में हुई, जो रायजी का कुआं इलाके में किराए के मकान में रहता था।
ये भी पढ़ें- Loksabha: हथियार उठाते तो संसद में नहीं सरेंडर लिस्ट में होते, अमित शाह ने सांसद राजकुमार पर बोला तीखा हमला
विज्ञापन
महिला के कपड़े पहनकर किया था वारदात
जांच के दौरान पुलिस को वही कपड़े आरोपी के कमरे के पास डोरी पर टंगे मिले, जो उसने वारदात के समय पहने थे। पूछताछ में पता चला कि ये कपड़े पास में रहने वाली एक महिला के थे, जिन्हें उसने रात में बाहर सूखने के लिए छोड़ा था।
नींद से उठते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस हुलिए के आधार पर राजकुमार के कमरे तक पहुंची। जैसे ही वह नींद से जागा, पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने महिला के कपड़े पहनकर चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका है और एक आदतन अपराधी है।