सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News young man fired in air at wedding police came into action

Sikar News: शादी में युवक ने धड़ाधड़ की हवाई फायरिंग, पुलिस हरकत में आई

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

सीकर में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।

Sikar News young man fired in air at wedding police came into action
फायरिंग करता हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक ने पिस्टल से तीन राउंड हवाई फायरिंग की।

Trending Videos


साथ ही वायरल वीडियो में घोड़ी पर दो नाली बंदूक लिए बैठी एक लड़की भी नजर आ रही है। वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। दादिया पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। सीकर के दादिया पुलिस थाने के ASI धोलाराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ASI ने रिपोर्ट में लिखा कि सोशल मीडिया एक्स पर Mahendra5600 नाम की एक आईडी से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद संबंधित पुलिस थाना के अधिकारी को वायरल वीडियो की जानकारी दी गई, जिसके बाद कांस्टेबल प्रेम कुमार ने पूरी जानकारी जुटाई। 

जानकारी में यह वीडियो गुंगारा गांव में हुई शादी समारोह का सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि होने के बाद सीकर की दादिया थाना पुलिस ने मामले में एक युवती, गुंगारा निवासी युवराज, भादवासी निवासी राजपाल और महेंद्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed